scorecardresearch
 

'आवाजें कह रही थीं ट्रंप को मार दो', व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला का शख्स गिरफ्तार

व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला के 30 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एक संदिग्ध पिकअप ट्रक की तलाशी ली, जिसमें AR-15 राइफल, MAC-10 मशीन पिस्टल और ग्लॉक पिस्तौल मिली. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसके दिमाग में आ रही आवाजें उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं.

Advertisement
X
आरोपी शुक्रवार को डीसी सुपीरियर कोर्ट में पेश हुआ. उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है. (Photo: X/OSINTdefender)
आरोपी शुक्रवार को डीसी सुपीरियर कोर्ट में पेश हुआ. उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है. (Photo: X/OSINTdefender)

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी एक चोरी की गाड़ी में 30 साल का वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी गाड़ी से तीन हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए. 

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) का कहना है कि, आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement