फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बी-टाउन सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला. ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा जैसी तमाम डीवा ने पार्टी में चार चांद लगा दिए.
धक-धक गर्ल माधुरी पार्टी में अपने पति श्रीराम नेने संग पहुंचीं थीं, लेकिन इस बीच वहां उनके बेटे अरिन की सरप्राइज एंट्री हुई.
अरिन दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. मिस्ट्री गर्ल उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है.
अब माधुरी ने इंस्टाग्राम पर दिवाली पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति, बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड संग पोज देती दिख रही हैं.
धक-धक गर्ल ने जिस तरह फैमिली के साथ पार्टी एंजॉय की, उसे देखकर लगता है कि उन्हें बेटे के रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है.
दिवाली की तस्वीरें देखकर फैन्स कयास लगाने लगे हैं कि माधुरी जल्द ही सास बनने वाली हैं और उन्होंने बेटे की पसंद को मंजूरी दे दी है.
हालांकि, माधुरी के बेटे संग दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन है इस पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. फैन्स माधुरी के बेटे की गर्लफ्रेंड की पहचान रिवील होने का इंतजार कर रहे हैं.
फिलहाल हम सिर्फ और सिर्फ इंतजार कर सकते हैं. देखते हैं माधुरी सास बनने की ऑफिशियल गुड न्यूज कब देती हैं.