scorecardresearch
 

ईरान के साथ बातचीत से निकलेगा रास्ता? वेंस बोले- समझौते की अच्छी उम्मीद

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की उम्मीद जताई है. वेंस ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख को पत्र भेजा था और कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है. मध्य पूर्व में तनाव के बीच यह समझौता वैश्विक बाजारों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम हो सकता है.

Advertisement
X
जेडी वेंस ने ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर उम्मीद जताई. (File Photo)
जेडी वेंस ने ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर उम्मीद जताई. (File Photo)

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर उम्मीद जताई है. अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो ट्रंप को ईरान पर दोबारा हमला करने से रोका जा सकता है. 

जेडी वेंस ने पिछले हफ्ते ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को एक पत्र भेजा था. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पत्र को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि इस पत्र का मकसद ईरान को मेडिकल सामान और दूसरी जरूरी चीजें उपलब्ध कराना है. 

वहीं, सोमवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की उम्मीद है. जब उनसे पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस यही कहा कि ईरान के साथ कई अच्छी बातचीत हुई है. उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे पहले ही इस मुद्दे पर उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई थी. वेंस के मुताबिक, ट्रंप और उन्हें लगता है कि बातचीत के जरिए समझौता हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: क्या इसी हफ्ते ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप? 5 बड़े संकेतों से बढ़ी हलचल

Advertisement

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे मध्य पूर्व में इस बात को लेकर तनाव है कि अमेरिका ईरान पर फिर से बड़ा सैन्य हमला कर सकता है. इस बीच इजरायल और मध्य पूर्व के कुछ सहयोगी देश ट्रंप पर हमले का दबाव बना रहे हैं. यह दबाव पिछले आठ महीनों से जारी युद्ध को लेकर है. 

इस युद्ध से वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा है. हालांकि, मध्यावधि चुनाव के कारण ट्रंप फिलहाल ईरान पर हमला करने से परहेज कर रहे हैं. वे नहीं चाहते थे कि मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान से पहले तेल की कीमतों में उछाल आए. हालांकि, इजरायल हमले पर जोर दे रहा है. ऐसे में, अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो यह हमला रुक सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement