अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इस शुक्रवार को ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. यह घोषणा इस हफ्ते आए कई बयानों के बाद की गई है, जिनसे 100 से ज्यादा दिनों तक चली जंग के बाद सीजफायर समझौते के संकेत मिले थे. तेहरान ने भी इस ऐलान की पुष्टि करते हुए कहा है कि युद्ध को सोमवार को खत्म घोषित कर दिया जाएगा. यह युद्ध 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद शुरू हुआ था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस डील का ऐलान सबसे पहले किया. इसके कुछ वक्त बाद ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है."
इससे पहले, ट्रंप ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को बताया था कि वे जल्द ही अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं.
ईरान के पक्ष में क्या?
अमेरिका को क्या फायदा?
दोनों के लिए फायदेमंद शर्तें
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर सहमति बनाने की कोशिशों में शामिल कतर का एक डेलिगेशन कूटनीतिक बातचीत के बाद तेहरान से रवाना हो गया है. अल जजीरा के ओसामा बिन जावेद के मुताबिक, दोहा लौटने से पहले डेलिगेशन ने समझौते को अंतिम रूप देने में मदद के लिए ईरान की राजधानी में बातचीत में करीब 17 घंटे बिताए.