scorecardresearch
 
रेल हादसे में मरने वालों में भारतीय भी

न्यूयॉर्क के पास एक रेल हादसे में 41 साल के एक भारतवंशी निवेशक बैंकर की मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि भारतवंशी आदित्य तोमर जेपी मॉर्गन एसेट्स मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष थे. वह कनेक्टिकट राज्य के डैनबरी में रहते थे और हादसे के दौरान वह घर लौट रहे थे.

Advertisement
X

तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर पटरियों पर फंसी एक एसयूवी गाड़ी में रेलगाड़ी ने टक्कर मार दी जिस वजह से रेलगाड़ी के पहले तीन डिब्बों में आग लग गई थी. इस हादसे के दौरान आदित्य सहित छह लोगों की मौत हो गई थी.

जेपी मॉर्गन कंपनी के मुख्य अधिकारी जेमी डिमोन ने इस हादसे को एक भयानक त्रासदी और नुकसान बताते हुए दुख जाहिर किया.

आदित्य की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक थे और उन्हें प्रोग्राम ट्रेडिंग में विशेषज्ञता हासिल थी. वह स्टॉक ट्रेडिंग का काम करते थे. उन्होंने मियामी विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई करके बर्कले कैपिटल और मॉर्गन स्टेन्ले के लिए काम किया था. 

जेपी मॉर्गन ने एक बयान में कहा कि आदित्य एक अच्छे सहकर्मी थे. उन्होंने अपने मिजाज से टीम को जेपी मॉर्गन एसेट्स मैनेजमेंट में सभी के लिए एक बेहतर कार्यस्थल बनाने में योगदान दिया.

- इनपुट IANS 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement