scorecardresearch
 

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन को बड़ी राहत, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइलों की बिक्री को दी मंजूरी

यूक्रेन के लिए 2.1 अरब डॉलर की 500 पैट्रियट मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को US ने मंजूरी दे दी है. इन मिसाइलों को कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे की आर्थिक मदद से खरीदा जाएगा. इस सौदे में अमेरिका का पैसा इस्तेमाल नहीं होगा.

Advertisement
X
ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन के लिए 500 पैट्रियट मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूदी दे दी है.
ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन के लिए 500 पैट्रियट मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूदी दे दी है.

अमेरिका ने यूक्रेन को 2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दे दी है. इस डील के तहत यूक्रेन को 500 पैट्रियट इंटरसेप्टर मिलेंगे. इन मिसाइलों को कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे की आर्थिक मदद से खरीदा जाएगा. अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

दरअसल, यूक्रेन रूस के मिसाइल हमलों से बचाव के लिए इन हथियारों की कमी का सामना कर रहा है. यूक्रेन ने इससे पहले अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) पर मिसाइलों की सप्लाई में देरी करने का आरोप लगाया था.

अमेरिका का पैसा नहीं होगा इस्तेमाल

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि, 500 पैट्रियट मिसाइलें अमेरिका के एक कार्यक्रम के तहत खरीदी जाएंगी. इसके लिए कनाडा, जर्मनी और नॉर्वे पैसा देंगे. इस सौदे में अमेरिकी सरकार की ओर से कोई फंड इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. विदेश विभाग ने कहा कि इस प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्य पूरे होंगे. इससे यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने वाले सहयोगी देश की सुरक्षा मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: 'पैट्रियट मिसाइलें दो, रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोक देंगे', यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का ट्रंप को प्रस्ताव

Advertisement

जेलेंस्की ने मिसाइलों की कमी को लेकर जताई थी चिंता

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसी महीने कहा था कि उनके देश के पास रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए जरूरी हथियार लगभग खत्म होने की स्थिति में हैं.

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ बढ़ते तनाव के बीच पेंटागन पर मिसाइलों की डिलीवरी में देरी करने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि दूसरे देशों ने यूक्रेन के लिए इन मिसाइलों को खरीदा था, लेकिन उनकी सप्लाई में देरी हो रही थी.

यह भी पढ़ें: 'मस्क ने नहीं बढ़ाई स्टारलिंक की स्पीड...', डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बीच जेलेंस्की का बड़ा बयान

जेलेंस्की ने यह भी आरोप लगाया था कि रूस के संभावित हमलों की चेतावनी देने वाली अमेरिकी खुफिया जानकारी में रुकावट आई थी. इसके साथ ही उन्होंने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की स्पीड कम किए जाने की बात भी कही थी. हालांकि, यूक्रेन का कहना है कि अब स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड और अमेरिकी खुफिया जानकारी दोनों बहाल हो चुकी हैं

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement