scorecardresearch
 

ब्रिटेन PM स्टार्मर आज कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान, बागी हुए अपनी ही पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है, क्योंकि उनकी ही पार्टी के 100 से अधिक सांसद उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. विपक्षी नेता एंडी बर्नहैम की हालिया जीत ने स्टार्मर की स्थिति को और कमजोर कर दिया है. ऐसे में स्टार्मर इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement
X
एंडी बर्नहैम की जीत के बाद PM स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है. (Photo- Reuters )
एंडी बर्नहैम की जीत के बाद PM स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है. (Photo- Reuters )

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर पिछले कई महीनों से खतरा मंडरा रहा था. अब खबर है कि स्टार्मर आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वो अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए पद छोड़ने की पूरी समय-सीमा भी देश के सामने रख सकते हैं. 

मशहूर अखबार 'द ऑब्जर्वर' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, दूसरी तरफ सरकारी सूत्रों ने इन दावों को खारिज किया है. उनका कहना है कि पीएम स्टार्मर का पूरा ध्यान अभी देश चलाने और अपने काम पर केंद्रित है.

दरअसल पहले से ही पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा, शुक्रवार को और गहरा गया. 19 जून को उनके धुर विरोधी नेता एंडी बर्नहैम ने संसद का चुनाव जीत लिया. इस जीत के बाद बर्नहैम को स्टारमर के खिलाफ लीडरशिप की चुनौती पेश करने का मौका मिल गया है.

आखिरी फैसला लेने से पहले पत्नी के साथ चर्चा कर रहे स्टार्मर 

प्रधानमंत्री स्टार्मर इस समय अपने आधिकारिक ग्रामीण आवास 'चेकर्स' में मौजूद हैं. वहां वो आखिरी फैसला लेने से पहले अपनी पत्नी के साथ इस पूरे मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. लेबर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का भी मानना है कि सोमवार तक स्टार्मर के भविष्य को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी.

एक सरकारी सूत्र ने प्रधानमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि स्टार्मर अपने काम में जुटे हैं. सूत्र ने उनके पुराने बयानों का हवाला भी दिया. खुद स्टार्मर ने भी शुक्रवार को कहा था कि वो अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे. उन्होंने अपनी लेबर पार्टी के नेताओं से अपील की थी कि वो आंतरिक कलह और आपसी लड़ाई में पड़कर पार्टी को बर्बाद न करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान की जंग में ब्रिटेन की एंट्री! PM स्टारमर बोले- हम इजरायल के साथ खड़े

अपनी ही पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद खिलाफ

स्टार्मर के लिए अपनी ही पार्टी के भीतर राह आसान नहीं दिख रही है. हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश संसद) में लेबर पार्टी के करीब एक-चौथाई सांसद, यानी 100 से ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. इन सभी सांसदों की मांग है कि स्टार्मर या तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें या फिर सम्मान के साथ विदाई के लिए एक तय समय-सीमा की घोषणा करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement