scorecardresearch
 

UAE में अटैक की प्लानिंग... ईरान की शह पर आतंकी कर रहे थे बड़ी साजिश!

जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, वे ईरान की 'विलायत अल-फकीह' विचारधारा से जुड़े थे. ये दहशतगर्द गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल थे. उनका उद्देश्य यूएई की राष्ट्रीय एकता को कमजोर करना था.

Advertisement
X
नियंत्रण रेखा के पास चार लॉन्च पैड एक्टिव
नियंत्रण रेखा के पास चार लॉन्च पैड एक्टिव

मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आतंकियों के बड़े प्लान को फेल कर दिया गया है. ये दहशतगर्द ईरान की शह पर यूएई की सुरक्षा में सेंध लगाकर सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे थे. 

स्टेट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का कहना है कि ये आतंकी देश में हमले और तोड़फोड़ की योजना बना रहे थे. जांच में सामने आया कि संगठन के सदस्य ईरान की 'विलायत अल-फकीह' विचारधारा से जुड़े थे. ये दहशतगर्द गुप्त गतिविधियों में शामिल थे और उनका उद्देश्य यूएई की राष्ट्रीय एकता को कमजोर करना था.

जांच में यह भी पाया गया कि इन लोगों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर सीक्रेट मीटिंग की. उनकी कोशिश संयुक्त अरब अमीरात में संवेदनशील स्थानों तक पहुंच बनाने की थी.

इसके अलावा अमीरात के युवाओं के बीच भ्रामक विचार फैलाना, विदेशी एजेंडों के लिए भर्ती करना, विदेश नीति के खिलाफ भड़काना और देश की नकारात्मक छवि पेश करना उनके एजेंडे में शामिल था.

आतंकियों के गुट में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूएई के सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement