scorecardresearch
 

तुर्की में अमेरिकी मिशन ने सभी गैर आव्रजन सेवाएं रोकीं

दूतावास ने बताया कि हालिया घटनाक्रम ने अमेरिकी सरकार को अमेरिकी मिशन सेवाओं और उसके कर्मियों की देश में सुरक्षा के बारे में तुर्की की प्रतिबद्धता का फिर से आकलन करने के लिए मजबूर कर दिया है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

तुर्की में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों ने सभी गैर आव्रजन वीजा सेवाओं पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी. अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी. नाटो सहयोगियों के बीच हालिया विवाद में अमेरिकी मिशन में काम करने वाले तुर्की के कर्मियों में से एक की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है.

दूतावास ने बताया कि हालिया घटनाक्रम ने अमेरिकी सरकार को अमेरिकी मिशन सेवाओं और उसके कर्मियों की देश में सुरक्षा के बारे में तुर्की की प्रतिबद्धता का फिर से आकलन करने के लिए मजबूर कर दिया है.

किसके लिए जारी होता है गैर आव्रजन वीजा?

गैर आव्रजन वीजा उन लोगों को जारी किया जाता है अस्थायी कार्य या अध्ययन के लिए अमेरिका जाते हैं.

Advertisement
Advertisement