scorecardresearch
 

'डींग नहीं हांक रहा, मैंने आठ वॉर सेटल किए हैं...', ट्रंप ने फिर की नोबेल पीस प्राइज की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज के लिए अपील की है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वो काम किया है जो किसी और ने नहीं किया. उन्होंने 8 जंगें सुलझाई हैं.

Advertisement
X
ट्रंप ने कहा- मैंने 8 जंगें सुलझाई हैं. (Photo: Reuters)
ट्रंप ने कहा- मैंने 8 जंगें सुलझाई हैं. (Photo: Reuters)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने वो काम किया है जो किसी और ने कभी नहीं किया. मैं कोई डींग नहीं हांक रहा, बस फैक्ट्स बता रहा हूं. किसी राष्ट्रपति ने शायद ही कभी कोई जंग सुलझाई हो, लेकिन मैंने 8 जंगें सुलझाई हैं.'

ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार (नोबेल पीस प्राइज) के लिए अपील की है. ऐसी कई अपीलें वे पहले भी कर चुके हैं. इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस से 8 युद्धों को सुलझाने के अपने रिकॉर्ड का जिक्र किया और संकेत दिया कि एक और बड़ी कामयाबी जल्द ही मिल सकती है.

बता दें, ईरान के साथ सीजफायर की कोई खास प्रगति न दिखने के बावजूद ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी लिस्ट में एक और संघर्ष शामिल हो सकता है.

ट्रंप की ये नोबेल पुरस्कार के लिए कोई नई अपील नहीं थीं. वे बार-बार यह तर्क देते रहे हैं कि अपने डिप्लोमैटिक रिकॉर्ड के कारण वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, हालांकि, उनके इन दावों को फैक्ट-चेकर्स ने चुनौती दी है. फैक्ट-चेकर्स का कहना है कि जिन विवादों का जिक्र ट्रंप कर रहे हैं, उनमें से कई औपचारिक रूप से जंग नहीं थे और उनमें अमेरिका की भूमिका भी अलग-अलग तरह की थी.

Advertisement

ट्रंप की नोबेल पीस प्राइज जीतने की चाहत किसी से छिपी नहीं है. राष्ट्रपति बनने के बाद से वह कई बार बोल चुके हैं कि नोबेल पीस प्राइज के असली हकदार वही हैं.

यह भी पढ़ें: रूस के ब्लैक सी में हमले के बाद टैंकर में लगी भीषण आग, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स को किया गया रेस्क्यू

रूस में प्लेग को लेकर बोले ट्रंप

रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करने वाली 28 साल की लैब वर्कर की मौत हो गई. उसे अज्ञात वजह से निमोनिया हुआ था. इसके बाद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया. रूस में प्लेग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या यह कोई बायोवेपन है, तो उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इसका पता लगा लेंगे. ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता यह कोई बायोवेपन है.

बता दें, बायोवेपन एक ऐसा खतरनाक जैविक हथियार होता है, जिसके लिए बॉर्डर पर सेना भेजने की जरूरत नहीं होती है और न ही मिसाइल चलाने की, लेकिन यह दुश्मन को पूरी तरह तबाह कर सकता है. इसका खौफनाक असर आने वाली कई पीढ़ियों तक बना रह सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement