scorecardresearch
 

सीरिया कर रहा है रासायनिक हमले की साजिश, अमेरिका ने लगाया आरोपॉ

अमेरिका ने आरोप लगाया कि सीरिया एक और रासायनिक हमले की साजिश कर रहा है. उसने इसके खिलाफ सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को चेताया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि असद सरकार की गतिविधियों से लग रहा है कि वह एक और रासायनिक हमले की साजिश कर रही है.

Advertisement
X
सीरिया में रासायनिक हमला (फाइल फोटो)
सीरिया में रासायनिक हमला (फाइल फोटो)

अमेरिका ने आरोप लगाया कि सीरिया एक और रासायनिक हमले की साजिश कर रहा है. उसने इसके खिलाफ सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को चेताया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि असद सरकार की गतिविधियों से लग रहा है कि वह एक और रासायनिक हमले की साजिश कर रही है. उसकी गतिविधियां अप्रैल में उसके द्वारा किए गए रासायनिक हमले से पहले जैसी ही हैं.

हमले में कई लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के हवाई अड्डों पर हमले का आदेश दिया था.


रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति को चेतावनी दी है. कहा कि यदि उनके प्रशासन ने एक और रासायनिक हमला किया तो इसका भारी खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.

व्हाइस हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा- "जैसा कि हमने पहले ही कहा है, अमेरिका के लिए सीरिया में है. लेकिन अगर असद सरकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करती है तो उनकी सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी."

सीरिया के इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में चार अप्रैल को हुए संदिग्ध नर्व गैस हमले में बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई थी.

इसके बाद भूमध्यसागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के जहाजों से 59 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गई थीं.

Advertisement
Advertisement