scorecardresearch
 

सीरिया-नॉर्थ कोरिया मुद्दे पर हुई ट्रंप-पुतिन में बातचीत, जुलाई में मिल सकते हैं दोनों नेता

सीरिया और नॉर्थ कोरिया के मुद्दे से गरमा रही विश्व की राजनीति को थोड़ा शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बात की.

Advertisement
X
ट्रंप और पुतिन में हुई बात
ट्रंप और पुतिन में हुई बात

सीरिया और नॉर्थ कोरिया के मुद्दे से गरमा रही विश्व की राजनीति को थोड़ा शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बात की. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हो गये हैं कि अब सीरिया के गृहयुद्ध को खत्म करने के लिए हरसंभव कोशिश करने की जरुरत है. आपको बता दें कि सीरिया में हमले के बाद यह पहली बार है कि दोनों नेताओं में बात हुई है.

इसके अलावा दोनों नेताओं मध्यपूर्व के संकट को लेकर साथ मिलकर सुलझाने और कोरियाई द्वीप के तनाव पर भी बात हुई. रूस ने कहा कि दोनों नेता जुलाई में जर्मनी में होने वाली जी-20 देशों की बैठक के दौरान मुलाकात कर सकते हैं.

Advertisement

पहले किया था विरोध
आपको बता दें कि इससे पहले पुतिन ने अमेरिका द्वारा पर किए गए हवाई हमले को एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों का उल्लंघन करार दिया था. गौरतलब है कि अमेरिका ने सीरिया की असद सरकार द्वारा कथित तौर पर किए गए रासायनिक हमले पर प्रतिक्रिया स्वरूप यह कार्रवाई की थी.

अपनी पिछली बातचीत के दौरान ट्रंप और पुतिन ने आईएसआईएस के खिलाफ 'वास्तविक समन्वय' स्थापित करने पर सहमति जताई थी, जिसकी व्हाइट हाउस ने महत्वपूर्ण शुरुआत बताकर प्रशंसा की थी.

आपको बता दें कि के बाद अमेरिका की कार्रवाई से पूरी दुनिया सकते में थी. अमेरिका के इस एक्शन से रूस खासा नाराज नज़र आ रहा है, और वह लगातार अमेरिका को आगे से ऐसा ना करने की चेतावनी भी दे रहा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement