scorecardresearch
 

स्विट्जरलैंड रेलवे स्टेशन पर चाकू लेकर टूट पड़ा हमलावर, पुलिस ने किया अरेस्ट

स्विट्जरलैंड के विंटरथुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास स्विट्जरलैंड और तुर्की की नागरिकता है. सुरक्षा निदेशक ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है.

Advertisement
X
हमलावर के पास स्विट्जरलैंड और तुर्की की नागरिकता है. (Representational Photo- ITGD )
हमलावर के पास स्विट्जरलैंड और तुर्की की नागरिकता है. (Representational Photo- ITGD )

स्विट्जरलैंड के विंटरथुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. पुलिस ने हमले के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी की पहचान 31 साल के शख्स के रूप में हुई है, जिसके पास स्विट्जरलैंड और तुर्की की नागरिकता है. वो ज्यूरिख के विंटरथुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह हुए इस हमले में घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

हमले में तीन घायल

एक व्यक्ति के पैर में चाकू लगा है, वहीं दूसरे शख्स के गले पर चाकू से वार किया गया. जबकि तीसरे व्यक्ति की जांघ में चाकू मारा गया. तीसरे व्यक्ति की चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी. फिलहाल तीनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ज्यूरिख कैंटन के सुरक्षा निदेशक मारियो फेहर ने इस हमले को 'घिनौना आतंकवादी' हमला बताया. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि पुलिस ने स्थिति को बहुत अच्छे ढंग से संभाला और बड़े नुकसान को होने से रोक दिया.' 

Advertisement

फेहर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक टीचर की तारीफ भी की. वो आरोपी की गिरफ्तारी से पहले अपने स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए उसके सामने डटकर खड़ी रहीं. उनके मुताबिक वहां कई बहादुर लोग मौजूद थे और उनमें वो टीचर भी शामिल थीं. 

पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो चुकी है शिकायत

मारियस वेयरमैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल 2015 में भी पुलिस को शिकायत मिली थी. शिकायत में आरोप था कि वो मिलिटेंट ग्रुप इस्लामिक स्टेट का प्रोपेगैंडा कर रहा था. उन्होंने कहा, 'इस काम का मकसद रेडिकलाइजेशन और एक्सट्रीमिज्म के एरिया में ढूंढना होगा.'

यह भी पढ़ें: कनाडा में गुजराती लॉ छात्रा की बेरहमी से हत्या, 22 वर्षीय युवती को चाकू से गोदा, सदमे में परिवार

स्विस अखबार ब्लिक का दावा है कि उन्हें एक वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति विंटरथुर स्टेशन के कॉनकोर्स में 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए भागता दिखाई दे रहा है. बता दें कि 'अल्लाहु अकबर' एक अरबी लाइन है, जिसका मतलब है- ईश्वर सबसे महान है. अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement