विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और शिकायतकर्ता की मदद करती हैं. हाल ही में सुषमा ने एक पाकिस्तानी नागरिक की मदद की है, जिसके कारण उनकी काफी तारीफ हो रही है. सुषमा ने ट्विटर के जरिए ही पाकिस्तान की हिजाब असिफ को भारत के लिए मेडिकल वीजा देने को कहा. जिसके बाद हिजाब भावुक हो गईं, और सुषमा की तारीफों के पुल बांध दिए.
हिजाब ने कहा कि काश! आप पाकिस्तान की प्रधानमंत्री होतीं. मैं आप को क्या बुलाऊं, भगवान? या सुपरवुमैन? आपकी मदद के लिए शुक्रिया करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है. आपको बता दें कि सुषमा ने हिजाब की अपील के बाद पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को ट्विटर के जरिए ही वीजा देने का आदेश दिया था.
Gautam Bambawale ji - Inhein Indian visa de do. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
what do I call you? Superwoman? God? No words to describe your generosity! Love you maam Can't stop praising you in tears!🙏🏻❤️
— Hijaab asif (@Hijaab_asif)
Lots and lost of love and respect from here. Wish you were our Prime Minister, this country would've changed!
— Hijaab asif (@Hijaab_asif)
अभी हाल ही में विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके के निवासी को भारत का वीजा देने के लिए सरताज अजीज की चिट्ठी की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. सुषना ने ट्वीट कर कहा कि संबंधित व्यक्ति को यहां आने की अनुमति होगी क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है.
आपको बता दें कि अली के परिवारवालों ने मंत्री से मेडिकल वीजा के लिए अजीज की सिफारिशी चिट्ठी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की थी. सुषमा ने 10 जुलाई को किसी अन्य मामले के संदर्भ में अजीज द्वारा चिट्ठी जारी करने की जरूरत को दोहराया था. उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष द्वारा शिष्टाचार नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई थी.
सुषमा ने कहा था कि पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसमें उन्होंने कुलभूषण जाधव की मां के लिए पाकिस्तानी वीजा देने की अपील की थी. हालांकि मंत्री ने अजीज को आश्वस्त किया था कि उनकी सिफारिश पर मेडिकल वीजा मांगने वाले पाकिस्तानी नागरिक को तुरंत भारत आने के लिए वीजा दिया जाएगा.