विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर अपनी दरियादिली का प्रदर्शन किया है. सुषमा का दिल इस बार एक पाकिस्तानी बच्चे के लिए पिघला है, जिसे भारत में इलाज के लिए आना है. बुधवार को एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने सुषमा से मेडिकल वीजा का भरोसा दिया है. लाहौर के रहने वाले व्यक्ति ने ट्वीट कर कहा था कि दोनों देशों के रिश्तों की सजा मेरा बेटा क्यों भुगते, जवाब दीजिये सरताज अजीज और सुषमा स्वराज मैडम.
Why my bud suffers for medical treatment!! Any answers Sir Sartaaj Azeez or Ma'am Sushma??
— Ken Sid (@KenSid2)
इस ट्वीट का जवाब देते हुए ने शख्स को ट्रीटमेंट के लिए वीजा देने का भरोसा दिया है. सुषमा ने कहा कि आप वहां पर भारतीय दूतावास में संपर्क करें, बच्चे को कोई तकलीफ नहीं होगी. हम उसे मेडिकल वीजा देंगे.
No. The child will not suffer. Pls contact Indian High Commission in Pakistan. We will give the medical visa.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
आपको बता दें कि हाल ही में यह तय किया गया था कि पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारत आने के लिए मेडिकल वीजा मिलेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने उन सभी खबरों को तो बेबुनियाद बताया था कि भारत ने को मेडिकल वीजा देना बंद कर दिया है लेकिन उन्होंने साफ किया कि केवल अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी. गोपाल बागले ने साफ किया था कि मेडिकल की कई शिकायतें लगातार सुषमा स्वराज को सोशल मीडिया के जरिये मिलती हैं. कई बार मेडिकल वीजा दिया भी जा चुका है.