scorecardresearch
 

मक्का में हज से पहले सिक्योरिटी टाइट, सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

हज यात्रा के मद्देनजर सऊदी अरब ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार कर लिया है. गुरुवार को मक्का में आयोजित एक परेड में सुरक्षा बलों ने अपनी कुशलता और तैयारियों का प्रदर्शन किया.

Advertisement
X
हज यात्रा के दौरान मक्का शरीफ में दुनिया भर से लाखों मुसलमानों का जमावड़ा होता है. (File Photo: ITG)
हज यात्रा के दौरान मक्का शरीफ में दुनिया भर से लाखों मुसलमानों का जमावड़ा होता है. (File Photo: ITG)

सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने गुरुवार, 21 मई को मक्का में एक स्पेशल मिलिट्री परेड का आयोजन किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परेड का मकसद इस साल आने वाले हज यात्रियों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने और सुरक्षा की तैयारियों को परखना था. दुनिया भर से लाखों मुसलमान हज यात्रा के लिए पवित्र शहर मक्का पहुंच रहे हैं. 

यह वार्षिक हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसे हर सक्षम मुसलमान जिंदगी में एक बार जरूर करता है. 

सुरक्षा बलों का यह मार्च तीर्थयात्रियों के प्रति सऊदी सरकार की सुरक्षा प्रतिबद्धता के एक बड़े मैसेज के रूप में देखा जा रहा है.

तीर्थयात्रियों की बढ़ती तादाद

हज 2026 के इस सीजन में 20 से 30 लाख मुसलमानों के शामिल होने की संभावना है. यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा है. हज यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सऊदी सरकार के लिए आय का एक प्रमुख स्रोत भी है.

तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, तमाम तरह के शुल्क और उपहारों के व्यापार से सऊदी अर्थव्यवस्था को बड़ा रेवेन्यू हासिल होता है. सरकार ने इन लाखों लोगों की सुरक्षित यात्रा और उनके ठहरने को सुविधाजनक बनाने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी तरह से सतर्क कर दिया है.

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement