scorecardresearch
 

सैमसंग के उत्तराधिकारी को 5 साल की जेल, इसी केस में गई थी कोरियाई राष्ट्रपति की कुर्सी

सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जेई-योंग (49) को भ्रष्टाचार के एक मामले से जुड़े आरोपों में दोषी करार दिया.

Advertisement
X
सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई-योंग
सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई-योंग

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई-योंग को रिश्वत लेने, अदालत के सामने गलत बयानबाजी करने और अन्य अपराध के लिए शुक्रवार को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर सैमसंग कंपनी का फेवर लेने के लिए करीब दो अरब 45 करोड़ 37 लाख 89 हजार रुपये यानी तीन करोड़ 83 लाख डॉलर की रिश्वत देने की पेशकश करने का आरोप था.

इससे पहले सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जेई-योंग (49) को भ्रष्टाचार के इस मामले से जुड़े आरोपों में दोषी करार दिया था. भ्रष्टाचार के इसी मामले में फंसने के चलते दक्षिण कोरिया की को अपना पद छोड़ना पड़ा था. उनके खिलाफ दक्षिण कोरिया में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे.

अदालत ने पांच महीने की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है. अदालत ने अपने फैसले में माना कि सैमसंग के वाइस चेयरमैन ने पूर्व दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे की करीबी दोस्त चोई सून-सिल के फाउंडेशन को भारी भरकम डोनेशन देने की पेशकश की थी और इसके एवज में कंपनी को राहत देने की मांग की थी.

Advertisement

दक्षिण कोरिया में इस मामले को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था और अदालत ने पार्क ग्यून-हे को राष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया था. ली जेई-योंग सैमसंग ग्रुप परिवार के पहले सदस्य हैं, जिनको जेल की सजा दी गई है. हालांकि वह मामले में अपील करेंगे.

 

Advertisement
Advertisement