फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अधिकृत वेस्ट बैंक के उत्तरी हिस्से में इजरायली बलों के साथ संघर्ष में एक फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायल बल बुधवार को फिलिस्तीनी शहर जेनिन में पहुंचे और हिंसक संघर्ष हुआ. इजरायली पुलिस का कहना है कि इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं.
दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतक का नाम 22 वर्षीय अहमद जरार बताया है. फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संघर्ष जारी है. कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
किए गए वीडियो पोस्ट
फिलिस्तीनियों द्वारा आनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में कई बख्तरबंद इजरायली वाहन शहर आ रहे हैं.
वेस्ट बैंक में हुई थी मौत
इजरायली मीडिया का कहना है कि छापेमारी का संबंध शायद एक की मौत से है जो एक सप्ताह पहले वेस्ट बैंक में हुई थी. 35 वर्षीय इजरायली नागरिक रजियल शेवा को अज्ञात हमलावरों ने 9 जनवरी को नाबलस में उस यहूदी बस्ती के समीप गोली मार दी गई थी जहां वह रहता था.
बता दें कि हाल ही में इजरायल की गैर सरकारी संगठन ‘पीस नाओ’ ने बताया था कि इजरायल अधिकारियों ने वेस्ट बैंक में मकान बनाने की अनुमति दे दी है. अधिकारियों ने अपने नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में करीब 1100 घर बनाने की अनुमति दी.