scorecardresearch
 
PAK का दावा- सिंध से रॉ के दो एजेंट गिरफ्तार

पाकिस्तान की पुलिस ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी सिंध प्रांत से रॉ के दो कथित एजेंट गिरफ्तार किए हैं. उनका कहना है कि ये लोग इलाके में मछुआरे के वेश में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के लिए काम कर रहे थे.

Advertisement
X
सिंध से रॉ के दो कथित एजेंट गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी
न्यूज इंटरनेशनल ने खबर दी है कि आतंकवाद निरोधक विभाग के एसएसपी नवीद ख्वाजा ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर के दौरान थट्टा से ‘रॉ के एजेंटों’ को गिरफ्तार किया गया. ख्वाजा ने लोगों की पहचान सद्दाम हुसैन और बाचाल के रूप में की है.

भारत ने मुहैया कराया कोड
पुलिस अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ने सद्दाम और बाचाल को कोड मुहैया कराया था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने ‘जासूसों’ से संवेदनशील प्रतिष्ठानों के फोटोग्राफ जब्त किए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement