scorecardresearch
 

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान ने मेनिफेस्टो में उठाया कश्मीर का मुद्दा

घोषणा पत्र में इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को यूएनएससी के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर 25 जुलाई के आम चुनाव में पाकिस्तान तहरीक- ए इंसाफ (पीटीआई) को बहुमत मिलता है तो वह 100 दिन के भीतर देश के सामने मौजूद गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक संकट दूर करेंगे.

Advertisement
X
पीटीआई के नेता इमरान खान
पीटीआई के नेता इमरान खान

पाकिस्तान में चुनावी माहौल बेहद गरम है. 25 जुलाई को देश की नेशनल और प्रांतीय असेंबली के लिए मतदान होना है, जिससे पहले चुनाव प्रचार से लेकर पार्टियों के एजेंडे के केंद्र में भारत की गूंज सुनाई दे रही है.

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने मंगलवार को अपनी पार्टी तहरीक-ए इंसाफ का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में पाकिस्तान को इस्लामिक कल्याणकारी राज्य बनाने का वादा किया गया है. साथ ही भारत के साथ शांति सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनाने की बात कही है.

घोषणा पत्र में इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को यूएनएससी के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर 25 जुलाई के आम चुनाव में पाकिस्तान तहरीक- ए इंसाफ (पीटीआई) को बहुमत मिलता है तो वह 100 दिन के भीतर देश के सामने मौजूद गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक संकट दूर करेंगे.

Advertisement

में कहा गया है, 'हमारे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए खास तौर पर भारत के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए सुरक्षा और सहयोग की नीति बनाना अहम है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement