scorecardresearch
 

ओमान के पास भारतीय झंडे वाले कार्गो शिप पर हमला, एक नाविक की मौत

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी से अज्ञात हवाई वस्तु टकराई, जिसमें गुजरात के नाविक गंधार नाहिम अजीज की मौत हो गई. ओमान तटरक्षक बल ने 13 भारतीयों को बचाया और भारतीय दूतावास उनकी वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

Advertisement
X
बताया जा रहा है कि ओमान तट के पास जहाज पर हमला हुआ है. (Photo- PEXELS)
बताया जा रहा है कि ओमान तट के पास जहाज पर हमला हुआ है. (Photo- PEXELS)

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे और इसे सोमवार को ओमान के तट के पास निशाना बनाया गया.

मंत्री के मुताबिक, जहाज की पहचान MSV Al Jusufi के रूप में हुई है. यह जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी इस पर किसी अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला हुआ. हमले के बाद जहाज पर सवार 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. ओमान के कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचाया. हालांकि, एक नाविक को गंभीर चोटें आई थीं और उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 7 दिन की जगह 2 दिन में खुलेगा होर्मुज? अमेरिका से समझौते के लिए ईरान का नया प्रस्ताव

मृतक नाविक की पहचान गुजरात के रहने वाले गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है. केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाविक की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल मदद पहुंचाने के साथ ही सभी जीवित क्रू सदस्यों और मृत नाविक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है.

Advertisement

खाड़ी क्षेत्र में हमलों से भारतीय नाविकों पर बढ़ा खतरा

अमेरिका-ईरान युद्ध और हूतियों के सऊदी अरब पर हमलों के बावजूद भारतीय झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अब तक आमतौर पर कम रही हैं. हालांकि, खाड़ी क्षेत्र के आसपास के अहम समुद्री रास्तों पर जारी तनाव का भारतीय नाविकों पर भारी असर पड़ा है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर भड़का तनाव! ईरान का दावा- 4 तेल टैंकरों में लगी आग, अमेरिकी ड्रोन भी मार गिराए

सरकार की तरफ से पिछले हफ्ते जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. इनमें से 14 लोग समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविक थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement