scorecardresearch
 

जेंडर चेंज कर चुकी अनाया बांगड़ ट्रांसजेंडर्स की आवाज करेंगी बुलंद , बेंगलुरु में सुनाएंगी 'अपने अंदर झांकने' की कहानी

क्रिकेटर और ट्रांसजेंडर अधिकारों की पैरोकार अनाया बांगड़ TEDx GIBS Bangalore के IntrospeX कार्यक्रम में बोलेंगी. उनकी कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं, बल्कि स्टीरियोटाइप तोड़ने, अपनी पहचान अपनाने और बराबरी की वकालत करने की है. वे इस इवेंट में साहस, दृढ़ता और प्रामाणिक जीवन जीने का संदेश देंगी.

Advertisement
X
बेंगलुरु में होने वाला है अनाया बांगड़ का खास इवेंट (Photo: instagram@/anayabangar)
बेंगलुरु में होने वाला है अनाया बांगड़ का खास इवेंट (Photo: instagram@/anayabangar)

TEDx GIBS बेंगलुरु ने 2026 के अपने इवेंट के लिए एक और बड़ी घोषणा कर दी है. क्रिकेटर और ट्रांसजेंडर अधिकारों की मुखर आवाज अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) 19 दिसंबर 2026 को मंच पर आएंगी.कार्यक्रम का थीम है IntrospeX – Look Within. Go Beyond. यानी अपने अंदर झांकना और उससे आगे निकलना. 

अनाया बांगड़ सिर्फ क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने मैदान से बाहर भी कई दीवारें तोड़ी हैं. ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई साहस, हिम्मत और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन चुकी है.उनकी कहानी सिर्फ रन और विकेट की नहीं है. यह स्टीरियोटाइप को चुनौती देने, अपनी असली पहचान अपनाने, समानता की वकालत करने और दूसरों को अपनी असल जिंदगी जीने की प्रेरणा देने वाली कहानी है. 

TEDx GIBS Bangalore के मंच पर वे पहचान (identity), समावेश (inclusion), दृढ़ता और अपने अंदर झांककर आगे बढ़ने का नजरिया साझा करेंगी.

सोशल मीड‍िया पर जो पोस्ट आया है, उसमें साफ लिखा गया है - कभी-कभी सबसे बड़ी जीत मैदान पर नहीं, बल्कि खुद के लिए खड़े होने के साहस में मिलती है. 

अनाया बांगड़ ठीक यही संदेश लेकर आ रही हैं. GIBS ब‍िजनेस स्कूल बेंगलुरु और अनाया बांगड़ के अकाउंट से जारी इस घोषणा में साफ कहा गया है कि यह कहानी नजरिया बदलेगी, बातचीत शुरू करेगी और लंबे समय तक असर छोड़ जाएगी.

Advertisement

अनाया बांगड़ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी हैं. वह पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. जेंडर चेंज के बाद उन्होंने अनाया के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक की. वह क्रिकेटर होने के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्ट‍िव हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement