scorecardresearch
 

Diwali 2026: तिजोरी में नहीं होगी पैसों की कमी! बस इस दिवाली मेन गेट पर बनाएं ये शुभ रंगोली! जानें सही दिशा

Main Door Rangoli: दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे को रंगोली से सजाना शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह की रंगोली बनानी चाहिए और इसके लिए कौन-सी दिशा अच्छी मानी जाती है? जानिए यहां.

Advertisement
X
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर बनाएं ये रंगोली (Photo: ITG)
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर बनाएं ये रंगोली (Photo: ITG)

Main Door Rangoli: दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है. इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और फूलों व रंगों से घर को सजाते हैं. दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे को सजाने का भी खास महत्व होता है. हिंदू धर्म में शुभ अवसरों और त्योहारों पर रंगोली बनाना अच्छा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंगोली शुभता और खुशहाली का प्रतीक है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर मुख्य दरवाजे के सामने कैसी रंगोली बनानी चाहिए और इसे किस दिशा में बनाना शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं.

दिवाली पर मेन गेट पर बनाएं ये खास रंगोली

1. कमल के फूल वाली रंगोली

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे के सामने कमल के फूल की रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है. इसे धन और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. आप गुलाबी, लाल और पीले रंगों से कमल के फूल की सुंदर रंगोली बना सकते हैं.

2. स्वास्तिक वाली रंगोली

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को शुभ माना जाता है. दिवाली पर घर के दरवाजे के पास स्वास्तिक की रंगोली बना सकते हैं. इसके चारों ओर फूल और छोटे दीपक रखकर इसे सजा सकते हैं.

3. दीपक वाली रंगोली

दिवाली पर दीपक वाली रंगोली बनाना भी अच्छा माना जाता है. आप घर के मुख्य दरवाजे के सामने रंगों से बड़ा सा दीपक बना सकते हैं. इसके आसपास छोटे-छोटे दीये रखने से रंगोली और सुंदर दिखेगी.

Advertisement

4. मोर और फूलों वाली रंगोली

दिवाली पर आप मोर, फूल और पत्तियों वाली रंगोली भी बना सकते हैं. यह देखने में सुंदर लगती है और घर के दरवाजे को अच्छा लुक देती है.

इस दिशा में बनाएं रंगोली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के पास रंगोली बनाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है. इसे ईशान कोण भी कहते हैं. इसके अलावा पूर्व दिशा में भी रंगोली बना सकते हैं. मान्यता है कि इन जगहों पर रंगोली बनाने से घर में अच्छी ऊर्जा आती है. अगर इन दिशाओं में रंगोली बनाना संभव न हो, तो दरवाजे के सामने किसी साफ जगह पर भी रंगोली बना सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement