scorecardresearch
 

महिला का गला पकड़ा, जान से मारने की धमकी... बेंगलुरु में दिनदहाड़े चेन लूटने की कोशिश- VIDEO

इंदिरानगर में सोने की चेन लूटने की कोशिश के दौरान एक आरोपी ने महिला की गर्दन पकड़ ली. उसे जान से मारने की धमकी दी. महिला के चेन देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे छीनने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला सुरक्षित है और उसे चोट नहीं आई है.

Advertisement
X
आरोपी बाजार में महिला का गला पकड़े हुए उसे गोल-गोल घुमाता दिखाई देता है. (Photo-ITG)
आरोपी बाजार में महिला का गला पकड़े हुए उसे गोल-गोल घुमाता दिखाई देता है. (Photo-ITG)

कर्नाटक में बेंगलुरु के इंदिरानगर में चेन लूटने की कोशिश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक आरोपी ने सोने की चेन नहीं देने पर महिला की गर्दन पकड़ ली और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें आरोपी महिला का गला पकड़कर उसे गोल-गोल घुमाता दिखाई दे रहा है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रभु राज उर्फ राजू के रूप में की है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दुकान में घुसकर छिपने का बहाना बनाया

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दुकान में भागकर घुसा और वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह मुसीबत में है और दुकान में छिपना चाहता है. इसके बाद वह एक महिला के पास पहुंचा और उससे गले में पहनी सोने की चेन देने को कहा. महिला ने चेन देने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसकी चेन छीनने की कोशिश की. उसने महिला की गर्दन पकड़ ली और उसे जान से मारने की धमकी दी.

घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें आरोपी बाजार में महिला का गला पकड़े हुए उसे गोल-गोल घुमाता दिखाई देता है. वीडियो में आसपास लोग भी मौजूद नजर आते हैं. महिला को बचाने के लिए कोई तुरंत आगे आता दिखाई नहीं देता. बाद में स्थानीय लोगों ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने आरोपी की पिटाई भी की.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक, यह घटना चार दिन पहले हुई थी, लेकिन मामला बाद में सामने आया. इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में 31 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया. इसका क्राइम नंबर 299/26 है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: वीडियो में गोल्ड चेन, नोटों की गड्डियां... कौन हैं 3.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पवन साहू, जिनकी पत्नी को मिले सिर्फ 277 वोट

DCP ईस्ट के मुताबिक, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. DCP ईस्ट ने बताया कि पीड़ित महिला सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है. पुलिस आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से परेशान और तनाव में दिखाई दे रहा है. हालांकि, पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement