scorecardresearch
 

नाइजीरिया में चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया बोको हराम

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी संगठन बोको हराम नाइजीरिया में चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया और क्षेत्रीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण इलाके से इसका नियंत्रण कम हुआ.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी संगठन नाइजीरिया में चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया और क्षेत्रीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण इलाके से इसका नियंत्रण कम हुआ. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के पश्चिमी अफ्रीकी कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद इब्न चाम्बस और संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन राहत समन्वयक क्युंग-वहा कंग ने बोको हराम को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में जानकारी दी.

सुरक्षा परिषद ने 'आतंकवाद से अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा' इस विषय पर चर्चा की. चाम्बस ने कहा कि बोको हराम कमजोर पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने रविवार को नाइजीरिया में शांतिपूर्ण राष्ट्रपति एवं संसदीय चुनाव के लिए इसकी सराहना की थी.

नाइजीरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान शुरू हुआ, जिस दौरान 5.6 करोड़ मतदाताओं ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इससे पहले शनिवार सुबह ही बोको हराम ने बोर्नो राज्य के एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी.

चुनाव की तारीख छह सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी, ताकि इस अवधि में सरकारी सुरक्षाकर्मी बोको हराम के कब्जे वाले इलाकों को अपने नियंत्रण में ले सकें.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement