scorecardresearch
 

एरिजोना में फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 घायल; तीन बच्चे भी लापता

टक्सन पुलिस चीफ क्रिस मैगनस के मुताबिक, 35 साल के संदिग्ध ने रविवार दोपहर एंबुलेंस क्रू पर फायरिंग की. इस हमले में एंबुलेंस ड्राइवर के हाथ में गोली लगी. वहीं, इसमें बैठी महिला को भी गोलियां लगीं. ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि महिला स्थिर है.

Advertisement
X
attacks in Arizona
attacks in Arizona
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जख्मी हुआ हमलावर
  • संदिग्ध ने एंबुलेंस क्रू और फायर फाइटर्स को भी बनाया निशाना

एरिजोना में रविवार दोपहर कई जगहों पर फायरिंग हुई. इस दौरान एक की मौत हो गई. 5 लोग जख्मी हैं, जबकि 3 बच्चे भी लापता हैं. यह जानकारी टक्सन पुलिस ने दी. बताया जा रहा है कि हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह से जख्मी हो गया. 

टक्सन पुलिस चीफ क्रिस मैगनस के मुताबिक, 35 साल के संदिग्ध ने रविवार दोपहर एंबुलेंस क्रू पर फायरिंग की. इस हमले में एंबुलेंस ड्राइवर के हाथ में गोली लगी. वहीं, इसमें बैठी महिला को भी गोलियां लगीं. ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि महिला स्थिर है. 

फायर फाइटर्स और पड़ोसियों पर की फायरिंग
इसके बाद संदिग्ध शख्स पास में एक घर में लगी आग के पास पहुंचता है. यहां उसने फायर फाइटर्स और पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक पड़ोसी के सिर में गोली लग गई और उसकी मौत हो गई. गोलीबारी में एक फायर फाइटर और एक अन्य पड़ोसी भी जख्मी हुआ है. 

मैगनस के मुताबिक, जले हुए घर में पुलिस को एक शव बरामद हुआ है. वहीं, घर के तीन बच्चे भी लापता हैं. हालांकि, अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं बच्चों को परिवार के अन्य सदस्य या दोस्त तो अपने साथ तो नहीं ले गए. 

Advertisement

फायरिंग की वजह का पता नहीं
फायरिंग के दौरान एक पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गया. मैगनस ने बताया कि अफसर ने संदिग्ध का सामना किया. लेकिन आरोपी ने अफसर की कार में टक्कर मार दी और फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोलियां लग गईं और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले की जांच जारी है, हालांकि, अभी हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है.

 

Advertisement
Advertisement