scorecardresearch
 

मैक्सिको: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पेट्रिसिओ सड़क हादसे में घायल

मेक्सिको में जुलाई में राष्ट्ररपति पद पर चुनाव होने है. पेट्रिसिओ निर्दलीय रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा कर रही हैं.

Advertisement
X
Picture Credit (Reuters)
Picture Credit (Reuters)

मेक्सिको में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मारिया डे जीजस पेट्रिसिओ एक सड़क हादसे में   घायल हो गई. वह अपने काफिले के साथ यात्रा कर रही थी. इस घटना में उनके साथ मौजूद एक महिला की मौत हो गई और इस हादसे में काउंसिल के दो सदस्य भी घायल हुए हैं.

बता दें कि मेक्सिको में जुलाई में राष्ट्ररपति पद पर चुनाव होने है. पेट्रिसिओ निर्दलीय रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा कर रही हैं.

कुल 11 लोग थे वाहन में

नेशनल इंडिजिनियस काउंसिल ने कल यानी बुधवार को एक बयान में बताया कि पेट्रिसिओ और 10 अन्य लोगों को लेकर जा रहा वाहन बाजा कैलिफोर्निया सुर राज्य में राजमार्ग से नीचे गिर गया.

काउंसिल के एक सदस्य की हालत गंभीर

समूह का कहना है कि एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है और काउंसिल के सदस्य फ्रांसिस्को ग्राडो की हालत गंभीर है. पेट्रिसिओ और काउंसिल सदस्य लुसेरो इस्लावा घायल हुए हैं. हालांकि बयान में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement