scorecardresearch
 

शिवसेना का 'ऑपरेशन तुड़वा'... संजय राउत ने शेयर किया बाल ठाकरे का वीडियो

संजय राउत ने बाल ठाकरे का जो पुराना वीडियो शेयर किया है, उसमें बाल ठाकरे यह कह रहे हैं कि अगर कोई टूटे या गद्दारी करे तो कानून की परवाह किए बिना उसे कुचल दो.

Advertisement
X
संजय राउत ने शेयर किया बाल ठाकरे का वीडियो. (Photo: PTI)
संजय राउत ने शेयर किया बाल ठाकरे का वीडियो. (Photo: PTI)

महाराष्ट्र की सियासत में इस समय जबरस्त उथल-पुथल चल रही है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 4 साल बाद फिर एक और बड़ी टूट की अटकलें हैं. इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन टाइगर' कहा जा रहा है और दावा है कि इसे डिप्टी सीएम और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे चला रहे हैं. अब इसके जवाब में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 'ऑपरेशन तुड़वा' शुरू किया है. 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) ने चेतावनी दी थी कि पार्टी बागी सांसदों के खिलाफ 'ऑपरेशन तुड़वा' यानी मार-पीट शुरू करेगी.

संजय राउत ने बाल ठाकरे का जो पुराना वीडियो शेयर किया है, उसमें बाल ठाकरे यह कह रहे हैं कि अगर कोई टूटे या गद्दारी करे तो कानून की परवाह किए बिना उसे कुचल दो.

संजय राउत ने X पर मुंबई पुलिस का एक और पत्र पोस्ट किया. इस पत्र पर प्रवीण मुंधे (एसीपी, स्पेशल ब्रांच) के हस्ताक्षर थे. इसमें जोनल डीसीपी से कहा गया था कि वे सावधानी बरतें, क्योंकि छह शिवसेना (UBT) सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने की संभावना है.

Advertisement

इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के 6 बागी लोकसभा सांसदों को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों पर पाला बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमकियां दी थीं. जिन बागी सांसदों को सुरक्षा दी गई है, उनमें संजय दीना पाटिल (मुंबई-पूर्वोत्तर), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), नागेश पाटिल-अष्टीकर (हिंगोली) और ओमप्रकाश राजे निंबालकर (उस्मानाबाद) शामिल हैं.

संज राउत का कहना है कि बागी सांसदों को दी गई अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा 'ऑपरेशन तुड़वा' के डर की वजह से थी. उन्होंने कहा कि 'गद्दारों' को शिवसैनिकों के क्रोध से खुद को बचाने के लिए वायुसेना से सुरक्षा की जरूरत होगी.

शिवसेना (यूबीटी) सांसदों को लगातार धमकियां मिल रही हैं. वाशिम में शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता ने बागी सांसद संजय देशमुख को धमकी दी कि उन्हें अपनी लोकसभा में आने नहीं दिया जाएगा. अगर उन्होंने इस्तीफा दिए बिना पाला बदला तो उनकी कार में आग लगा दी जाएगी. वहीं, धाराशिव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि पार्टी छोड़ने वालों के चेहरे पर गाय का गोबर लगाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement