ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन में फायरिंग की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. स्टेशन से लोगों को भागते हुए देखा गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद लंदन पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन और बॉन्ड स्ट्रीट स्टेशन को बंद कर दिया गया है. फिलहाल इसमें किसी के मरने की खबर नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर भाग रही एक महिला को जख्मी देखा गया है. महिला को मामूली चोट ही आई थी. ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. यह घटना भारतीय समयानुसार करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है.
वहींं, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन लंदन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. जहां पर यह गोलीबारी होने की बात कही जा रही है, वो लंदन के बीचोबीच स्थित है. हालांकि पुलिस ने तलाशी के बाद फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन फायरिंग की सूचना के बाद अफरातफरी का माहौल बना रहा है. इधर-उधर लोग भागते नजर आए.
इससे पहले भी पुलिस ने कहा था कि अभी तक गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले हैं. न ही ऐसा कोई संदिग्ध का पता चला है. घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और जांच की जा रही है.
At this stage, we have received one report of a woman sustaining a minor injury when leaving Oxford Circus station. There are no other reported casualties. More updates to follow.
— BTP (@BTP)
हालांकि घटनास्थल पर लोग इधर-उधर भागते नजर आए. लोगों के चिल्लाने और रोने की भी आवाज सुनी गई. लंदन पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है. हाल के दिनों में लंदन में कई आतंकी हमले देखने को मिले हैं.
We have not located any trace of suspects, evidence of shots fired or casualties. Officers still on scene. If you are in a building stay there, if you are on the street in leave the area. Officers continue to search the area. More updates as soon as we have them
— Metropolitan Police (@metpoliceuk)
मेट्रोलपॉलिटन पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल किसी संदिग्ध का पता नहीं लगाया जा सकता है. ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन में फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस ने लोगों से स्टेशन की ओर नहीं जाने और वहां की सड़कों पर मौजूद लोगों से इलाका खाली करने को कहा है. पुलिस ने कहा कि अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं, तो वहीं रुकें और बाहर न निकलें. यदि सड़क पर हैं, तो जल्द से जल्द वहां से निकलें.
इलाके में तलाशी के बाद लंदन पुलिस ने कहा कि फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं, न ही किसी संदिग्ध के बारे में पता चला है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही स्टेशन को खोलने के लिए काम किया जा रहा है. अब हालात सामान्य होने लगे हैं.
A big thank you for bearing with us whilst we and responded to .
Armed officers were quickly on scene, no evidence of gunfire found. The area was searched swiftly and we are working to lift cordons and reopen stations.
— BTP (@BTP)

बताया जा रहा है कि पुलिस को ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए. 15 दमकलकर्मी और तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.