scorecardresearch
 

'बॉयफ्रेंड की ड्यूटी...', FIFA में US टीम को चियर कर फंसे ट्रुडो, कनाडाई फैंस ने लगा दी क्लास

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी गर्लफ्रेंड और पॉप स्टार कैटी पेरी के साथ अमेरिका का मैच देखने पहुंचे. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई, जिस पर ट्रूडो ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

Advertisement
X
जस्टिन ट्रुडो और कैटी पेरी रिलेशनशिप में हैं. (Photo: AFP)
जस्टिन ट्रुडो और कैटी पेरी रिलेशनशिप में हैं. (Photo: AFP)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों के बीच कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी हैं. ट्रूडो अमेरिका और पराग्वे के बीच खेले गए मुकाबले में कैटी पेरी के साथ नजर आए, जिसके बाद कनाडा के फुटबॉल प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर घेर लिया.

लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में शुक्रवार को अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की. इस मैच के दौरान ट्रूडो वीआईपी बॉक्स में कैटी पेरी के साथ बैठे दिखाई दिए. खास बात यह रही कि उसी दिन कनाडा की टीम भी अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेल रही थी, लेकिन ट्रूडो अपनी राष्ट्रीय टीम को समर्थन देने के बजाय अमेरिका का मैच देखने पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: क्या खत्म होगी ट्रंप की बेताबी? बर्थडे पर मिलेगा तोहफा या मलते रह जाएंगे हाथ

यही बात कनाडाई फैंस को खल गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री को कनाडा के मैच में होना चाहिए था. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रूडो को अब अपने देश की टीम से ज्यादा कैटी पेरी की परवाह है.

Advertisement

जब आलोचना बढ़ने लगी तो ट्रूडो ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "कभी-कभी सपोर्टिव बॉयफ्रेंड की जिम्मेदारियां बुला लेती हैं. लेकिन आप जानते हैं कि मैं ट्रॉफी जीतते किसे देखना चाहता हूं."

जस्टिन ट्रूडो के इस जवाब ने विवाद को और हवा दे दी. कुछ लोगों ने उनके बयान पर हंसी-मजाक किया, जबकि कुछ ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया. असल में कैटी पेरी वर्ल्ड कप उद्घाटन समारोह की प्रमुख कलाकारों में शामिल थीं. 41 वर्षीय गायिका ने मैच शुरू होने से पहले हजारों दर्शकों के सामने शानदार परफोर्मेंस दी. चमकदार सिल्वर गाउन में उनकी परफॉर्मेंस को स्टेडियम में मौजूद करीब 70 हजार दर्शकों ने खूब सराहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में ट्रूडो को कैटी की परफोर्मेंस देखते हुए देखा गया. बाद में दोनों पूरे कार्यक्रम के दौरान साथ नजर आए. एक वीडियो में कैटी पेरी परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नंगे पैर दौड़कर ट्रूडो के पास पहुंचती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ने पुतिन को दी बड़ी चोट! रूसी तेल टैंकर को कब्जा कर UK नेवी ले गई इंग्लैंड

हालांकि, ट्रूडो की आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं थी. एक यूजर ने लिखा, "ट्रूडो अमेरिका का मैच देखने पहुंचे और कनाडा का मैच छोड़ दिया, यह देखकर बहुत गुस्सा आया." दूसरे यूजर ने मजाकियां अंदाज में लिखा, "लगता है ट्रूडो सच में कैटी पेरी के प्यार में पड़ गए हैं."

Advertisement

वहीं कुछ लोगों ने उनका बचाव भी किया. उनका कहना था कि ट्रूडो अब प्रधानमंत्री नहीं हैं और निजी जीवन में क्या करना है, यह उनका व्यक्तिगत फैसला है. ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते की चर्चा पहली बार जुलाई 2025 में शुरू हुई थी, जब दोनों को मॉन्ट्रियल में साथ देखा गया था. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया. तब से वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आ चुके हैं.

हाल ही में पेरिस में अपनी कॉन्सर्ट फिल्म के प्रीमियर के दौरान कैटी पेरी ने ट्रूडो को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, "मैं बहुत प्यार में हूं. वह मेरे जीवन का प्यार हैं." कैटी ने यह भी कहा कि ट्रूडो की मौजूदगी उन्हें जिंदगी में स्थिरता और संतुलन का एहसास कराती है. उनके इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई थी. अब वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिका के मैच में दोनों की मौजूदगी और ट्रूडो की 'बॉयफ्रेंड ड्यूटी' वाली सफाई ने इस रिश्ते को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement