एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने 211 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान 192 रन ही बना सका. मुकाबले में सैम अयूब के दो कैच छोड़ने के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर चिढ़ाया. स्टेडियम में बिरयानी और गार्डन वाले तंज सुनाई दिए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.