ओटीटी पर इस हफ्ते कई सारे नए कंटेंट ने दस्तक दी है, जिसे आप अपनी पसंद के मुताबिक देख सकते हैं, एंजॉय कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स पर चुंबक वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है. वहीं मृणाल ठाकुर की थ्रिलर फिल्म पूजा मेरी जान भी काफी समय बाद रिलीज हुई. आप भी जानें इस हफ्ते कौन-कौन सा नया सिनेमा ओटीटी पर आया है...
टाइटल- चुंबक 2
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स पर फैमिली ऑडियंस के लिए चुंबक वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है. इसके पहले पार्ट को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. कहानी एक कॉलोनी की है, जहां कुछ अनोखे पड़ोसी एक साथ रहते हैं और उनकी एक-दूसरे की लाइफ में किसी चुंबक की तरह चिपके रहते हैं. इसमें खूब सारी कॉमेडी और ट्रैजेडी का मिश्रण है.
टाइटल- दुपहिया 2
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
प्राइम वीडियो पर दुपहिया सीरीज की भी वापसी हुई है. इस नए सीजन में कहानी पेपर लीक और 5G जैसे मुद्दों पर 'रौशनी' डालने का काम करती है. पूरी सीरीज कॉमेडी से भरपूर है, और फैमिली फ्रेंडली ऑडियंस के लिए एकदम बेस्ट है.
टाइटल- ओह माय डॉग
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय डॉग मूवी ओटीटी पर आ चुकी है. कहानी एक इंसान और जानवर के बीच खास रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे OMG 2 बनाने वाले डायरेक्टर अमित राय ने बनाया है. ये एक इमोशनल-ड्रामा फिल्म है, जिसे फैमिली ऑडियंस देख सकती है.
टाइटल- पूजा मेरी जान
प्लेटफॉर्म- जी5
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर पूजा मेरी जान भी एक लंबे वक्त से अटकी हुई फिल्म थी, जो अब ओटीटी पर सीधा रिलीज हुई है. इसे मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है, जिसकी कहानी एक वन-साइडेड लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है.
टाइटल- ईस्ट ऑफ इडेन
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्लोरेंस प्यू की सीरीज ईस्ट ऑफ इडेन, जॉन स्टाइनबेक (John Steinbeck) के क्लासिक उपन्यास पर आधारित शो है. इसकी कहानी दो पीढ़ियों तक फैले एक परिवार की कहानी और उनके बीच के काले रहस्यों को बयां करती है.
टाइटल- लव
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
तमिल सिनेमा से एक वेब सीरीज लव नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें स्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी शामिल हैं. इसकी कहानी दो ऐसे लोगों की है, जिन्होंने डेटिंग ऐप का इजात किया है. वो एक-दूसरे के कॉम्पिटीटर हैं, मगर समय के साथ-साथ उनके बीच केमिस्ट्री बनने लगती है.
टाइटल- द लास्ट फर्स्ट: विंटर के2
प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी
अमीर बार-लेव की ये रोमांचक डॉक्यूमेंट्री 2021 में सर्दियों के दौरान K2 की चोटी फतह करने की ऐतिहासिक कोशिश की कहानी दिखाती है. डॉक्यूमेंट्री में माउंटेन क्लाइंबर्स को जमा देने वाली ठंड, खतरनाक रास्तों और जबरदस्त शारीरिक और मानसिक दबाव से जूझते हुए दिखाया गया है.