scorecardresearch
 

ट्रंप पर भड़कीं इटली की PM मेलोनी, बोलीं- आपकी दोस्ती से नहीं बढ़ी मेरी लोकप्रियता

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है. मेलोनी ने कहा है कि उनकी लोकप्रियता ट्रंप के दोस्त होने पर निर्भर नहीं करती है.

Advertisement
X
मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है. (Photo: Reuters)
मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है. (Photo: Reuters)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया था. ट्रंप के अनुसार, मेलोनी अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए ऐसा कर रही थीं और वह फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती हैं.

अब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, ये लगातार और बिना किसी उकसावे के किए जा रहे हमले बिल्कुल बेमतलब हैं. जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपका दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है.

मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है. इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी हमने समझौतों का सम्मान किया है. जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस... ईरान ने किया बंद करने का ऐलान, US बोला- अभी खुला है

Advertisement

मेलोनी ने बताया कि इटली एक संप्रभु देश है. मेलोनी ने ट्रंप के लिए कहा कि मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना‑देना नहीं है. मेरी सलाह है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें.

बता दें कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि फ्रांस में आयोजित जी7 बैठक के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने कई बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया था. ट्रंप ने कहा कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है, क्योंकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मुद्दे पर उन्होंने अमेरिका का समर्थन नहीं किया.

ट्रंप ने कहा, हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया गया और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर का योगदान देता है.

ट्रंप ने बताया कि जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो मेलोनी अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement