scorecardresearch
 

'तो उसका भी हश्र खामेनेई जैसा होगा...', ईरानी नेताओं को लेकर इजरायल के रक्षा मंत्री ने खाई कसम

ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कसम खाई है कि भविष्य में जो भी ईरानी नेता इज़रायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उनका भी वही हश्र होगा जो खामेनेई का हुआ.

Advertisement
X
इजरायल ने ईरानी नेतृत्व को फिर से धमकी दी है (Photo: Reuters)
इजरायल ने ईरानी नेतृत्व को फिर से धमकी दी है (Photo: Reuters)

अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे ईरान को इजरायल ने धमकी दी है. इजरायल ने कहा है कि ईरान को कोई भी भविष्य का नेता जो इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसका हश्र अली खामेनेई जैसा होगा. अली खामेनेई 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए थे. 

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कसम खाई है कि भविष्य में जो भी ईरानी नेता इज़रायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उनका भी वही हश्र होगा जो खामेनेई का हुआ.

काट्ज़ का कहना है कि खामेनेई की हत्या इज़रायल ने इसलिए की क्योंकि उन्होंने इज़रायल को खत्म करने की योजना शुरू की थी और उसका नेतृत्व किया था.

उन्होंने कहा, "जो मारने निकला था उसे ही मार दिया गया. जो भी ईरानी नेता दोबारा इजरायल को खत्म करने की योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा, उसे भी नाकाम कर दिया जाएगा."

उनका कहना है कि अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेने की मांगें "शर्मनाक हैं और अयातुल्ला शासन की असली प्रकृति को दर्शाती हैं."

Advertisement

काट्ज ने इस बात पर जोर दिया है कि भले ही ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका-इज़रायल की लड़ाई ने "इज़राइल के विनाश के तत्काल ख़तरे को खत्म कर दिया और ईरान की रणनीतिक क्षमताओं को काफ़ी नुकसान पहुंचाया," फिर भी यरूशलम सतर्क है और "किसी भी समय और किसी भी ख़तरे के खिलाफ एक बार फिर अकेले ही अपनी रक्षा करने के लिए तैयार है."

बता दें कि तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का जुलूस निकल रहा है और कुछ ईरानी बदला लेने की मांग कर रहे हैं.

खामेनेई का शव एक झंडे में लपेटा गया है, और उनके परिवार के सदस्यों के शव एक ट्रक पर ले जाए जा रहे हैं. खामेनेई इजरायल और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए युद्ध की शुरुआत में 28 फरवरी को हवाई हमले में मारे गए थे. 

उनके शव को तेहरान की सड़कों से होते हुए मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया जाएगा. खामेनेई की मौत का शोक मना रहे लोग इस ट्रक की  जाली को छूने की कोशिश कर रहे हैं

कुछ लोग स्कार्फ़ और दूसरी चीज़ें फेंक रहे हैं ताकि उन्हें ताबूत से छुआ जा सके. ईरान में इसे आशीर्वाद माना जाता है. वहीं कुछ लोग ऐसे पोस्टर लिए हुए हैं जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की मांग की जा रही है. जुलूस के रास्ते में ट्रंप का एक पुतला भी लटका हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

इजरायल और अमेरिका ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement