scorecardresearch
 

भगोड़ा कहकर ISIS ने अपने ही 20 लड़ाकों को बेरहमी से मारा, चार भारतीय भी

सीरिया और इराक में खलीफा बगदादी के लिए लड़ रहे 17 भारतीयों में से चार भारतीय आंतकी भी उस मोर्चे पर शामिल थे.

Advertisement
X
आईएसआईएस के लड़ाके (फाइल फोटो)
आईएसआईएस के लड़ाके (फाइल फोटो)

आईएसआईएस ने मोसुल शहर के मोर्चे से जान बचाकर भागे अपने ही 20 आतंकियों को बेरहमी मार डाला है. इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक उनमें चार भारतीयों के भी शामिल होने की आशंका है.

भगोड़ा कहकर मारे अपने ही आतंकी
सीरिया और इराक में के लिए लड़ रहे 17 भारतीयों में से चार भारतीय आंतकी भी उस मोर्चे पर शामिल थे. ईराकी सुरक्षा बलों से हार कर सारे आतंकी वहां से जान बचाकर भाग निकले. उन सबको भगोड़ा करार देकर की काउंसिल ने मौत की सजा सुनाई. इसके बाद सबको बेरहमी से मार डाला गया.

नामों को वेरिफाई करने की कोशिश
भारतीय खुफिया एजेंसियां इस जानकारी को अपने नेटवर्क के जरिए पुख्ता करने की कोशिश में लगी है. इसके लिए से संबंधित सोशल मीडिया साइट्स पर नामों को वेरीफाई करने की कोशिश की जा रही है. एजेंसीज ने इनमें से सत्रह आतंकियों के परिजनों के में होने का दावा किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement