इराक की सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना ने ऐलान किया कि रविवार को रमादी शहर को इस्लामिक स्टेट के चंगुल से छुड़ा लिया गया है. 18 महीने पहले यही सेना आईएसआईएस से हार गई थी लेकिन अब अमेरिका की तरफ से ट्रेनिंग मिलने के बाद इसने रमादी में आईएसआईएस पर काबू पा लिया है.
सेना ने आईएसआईएस के खिलाफ पहली जीत का ऐलान किया है. र . आईएसआईएस के आतंकियों ने इस साल मई में इस इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया था.
हफ्तों बाद मिली सफलता
रमादी को हफ्तों तक घेरे रहने के बाद इराकी सेना ने पिछले हफ्ते एक कैंपेन शुरू किया और रविवार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन कॉम्प्लेक्स को सीज करने की कोशिश की. सरकार की तरफ से लड़ रही सेना के प्रवक्ता सबाह अल-नुमानी ने कहा, 'कॉम्प्लेक्स पर कंट्रोल करने का मतलब है कि हमने उन्हें रमादी में हरा दिया है.'
टीवी पर एक फुटेज दिखाई जा रही है जिसमें इराकी सेना हमवे (सेना की गाड़ियां) लेकर रमादी की गलियों में घूमती दिख रही है. शहर में कई जगह मलबे के ढ़ेर और तबाह हो चुके घर नजर आ रहे हैं. आईएसआईएस पर काबू पाने की जद्दोजहद में हो चुके हैं.