scorecardresearch
 

काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट में एक की मौत, आतंकियों के निशाने पर था विदेशी सुरक्षाबलों का काफिला

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके में कई लोगों के मरने की आशंका है.

Advertisement
X
काबुल एयरपोर्ट पर विस्फोट
काबुल एयरपोर्ट पर विस्फोट

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके में अब तक एक नागरिक की मौत और चार के घायल होने की खबर है.

चश्मदीदों के मुताबिक एयरपोर्ट के पास एक ने विदेशी सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाकर धमाका किया. अफगानिस्तान सरकार ने धमाके की आधिकारिक पुष्टि‍ कर दी है.

अफगानिस्तान में पहले भी इस तरह के हमले होते रहे हैं. गौरतलब हो कि इसी महीने की 8 तारीख को अफगानिस्तान का कंधार एयरपोर्ट गोलियों और बम धमाकों की आवाज से गूंज उठा था. यहां तीन आत्मघाती तालिबानी लड़ाकों ने हमला बोल दिया था. उन्होंने एयरपोर्ट और अफगान-नाटो मिलि‍ट्री बेस सहित रिहायशी इलाकों में जमकर गोलीबारी की थी. हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था.

Advertisement
Advertisement