scorecardresearch
 

खामेनेई की मौत की खबर देते ही फफक-फफककर रो पड़ा TV एंकर, देखें VIDEO

अमेरिका-इजरायल हमले में अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर देते हुए एक टीवी एंकर फफक-फफक कर रोने लगा. खामेनेई की मौत पर ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस हमले में खामेनेई के कई परिजन भी मारे गए हैं.

Advertisement
X
सर्वोच्च नेता की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते टीवी एंकर रोने लगा (Photo: Screengrab)
सर्वोच्च नेता की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते टीवी एंकर रोने लगा (Photo: Screengrab)

 ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे इस्लामिक जगत को झकझोर कर रख दिया है. यह दुखद समाचार जब ईरान के सरकारी न्यूज़ चैनल पर प्रसारित हुआ, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन और तनावपूर्ण नजर आया. खबर पढ़ते समय एक न्यूज एंकर भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और लाइव प्रसारण के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगा.

ईरानी टीवी स्क्रीन पर दिखा कि एंकर की आवाज पहले भारी हुई और फिर वह सुबक-सुबककर रोने लगा. एंकर ने कहा, 'रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता, आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई  चल बसे हैं  और उनका का निधन हो गया है.'

ईरानी कैबिनेट ने इस अपूरणीय क्षति पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए पूरे देश में 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. ईरान के कोने-कोने से मातम की तस्वीरें सामने आ रही हैं. यह हमला न केवल एक हमला नहीं है बल्कि एक पारिवारिक त्रासदी भी बन गया है, क्योंकि इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और उनकी पोती की भी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: 'हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया', ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि खामेनेई की मृत्यु के बाद ईरान की 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) किसी बड़े जवाबी हमले की तैयारी कर सकती है. तेहरान की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दुनिया भर के देशों ने अपने दूतावासों को अलर्ट जारी कर दिया है.

इस्लामिक क्रांति के इस स्तंभ के ढहने के बाद, अब ईरान एक नए और अनिश्चित दौर में प्रवेश कर चुका है. क्या यह प्रतिशोध की आग तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनेगी? यह सवाल अब पूरी दुनिया के सामने खड़ा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement