ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने ताजा हमलों से ईरान में गदर मचा दिया है. ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों ने दक्षिणी डेड सी क्षेत्र में इजरायली सैन्य कमांड और कंट्रोल सेंटरों के साथ ही परमाणु बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाओं को भी निशाना बनाया.
IRGC ने कहा कि हमलावर ड्रोनों की शुरुआती लहर के बाद सॉलिड और लिक्विड दोनों तरह के ईंधन से फायर होने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.
ये हमले 'या अली इब्न मूसा अल-रज़ा'कोड के तहत किए गए थे और इब्राहिम रईसी और हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की याद में किए गए थे.
अली इब्न मूसा अल-रिज़ा या इमाम अली रजा इमाम अली रजा से मदद मांगने और बरकत लेने के लिए इस्तेमाल होता है. ईरान में कई सैन्य अभ्यासों और ऑपरेशंस को भी इसी नाम से जोड़ा जाता है. अली इब्न मूसा एक ऐतिहासिक धार्मिक व्यक्तित्व हैं, जिनका नाम ईरान के वर्तमान सैन्य अभियानों में धार्मिक कोडनेम के रूप में इस्तेमाल हो रहा है.
ईरान ने इजरायल पर हमले बढ़ाने का दावा करते हुए कहा कि 'एक्सिस ऑफ़ रेजिस्टेंस' ग्रुप ने 24 घंटे में 230 ऑपरेशन किए, जिसमें हिज़्बुल्लाह की ओर से 87, इराकी ग्रुप्स की ओर से 23 और ईरानी सेना के 110 अटैक शामिल हैं.
ईरान ने कहा है कि हमले जारी रहेंगे.
टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा है कि गुरुवार सुबह कुछ ही घंटों के भीतर ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से सात हमले किए, जिससे इज़रायल और वेस्ट बैंक में नौ लोग घायल हो गए और क्लस्टर वॉरहेड्स से निकले सब-म्यूनिशंस के बड़े इलाके में फैलने से नुकसान भी हुआ.
तेहरान ने अपने खाड़ी पड़ोसी देशों पर भी मिसाइलों और ड्रोन्स से हमले जारी रखे. UAE के मीडिया ऑफिस ने बताया कि अबू धाबी में इंटरसेप्ट मिसाइल के मलबे से दो लोगों की मौत हो गई; उन्होंने यह भी बताया कि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है.
गुरुवार सुबह लगभग 14 घंटों की रात भर की शांति के बाद कुछ ही घंटों के भीतर इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों के सात हमले किए गए.
इन गोलों की वजह से सेंट्रल और नॉर्थ इजरायल में लाखों लोग बार-बार पनाह लेने के लिए भागे, इस दौरान यहां लेबनान के हिज़्बुल्लाह टेरर ग्रुप के हमले भी हुए.
इजरायल ने कहा कि पहली मिसाइल को रोक दिया गया लेकिन किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.
चिकित्सकों ने बताया कि सुबह के दूसरे हमले में मध्य शहर काफ़्र क़ासिम में क्लस्टर बम के हमले से पांच लोग जख्मी हो गए.
ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल से निकले कई सब-म्यूनिशन शहर से टकराए जिससे काफी नुकसान हुआ.
इस फुटेज में वह पल कैद है जब उनमें से एक गोला रिहायशी इलाके में जा गिरा और एक कार से टकराया. ये हमला इतना भीषण था कि एक कार हवा में तीन बार गुलाटी खाया और धमाके के साथ उड़ गया.
इसके अलावा वेस्ट बैंक की दो अलग-अलग बस्तियों में दो घरों को नुकसान पहुंचा; इनमें से एक घर पर क्लस्टर बम गिरा था. खैरियत यह रही कि हमले के दौरान परिवार बंकर में मौजूद थे.
IDF के अनुसार तीसरी बार हुए हमले में कम से कम एक मिसाइल को डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया. एक और मिसाइल को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसके नतीजों की जांच अभी भी सेना द्वारा की जा रही है.
चौथे हमले में उत्तरी इजरायल में एक व्यक्ति छर्रों से मामूली से मध्यम रूप से घायल हो गया ऐसा लगता है कि क्लस्टर बम के वॉरहेड से निकले किसी छोटे बम या गिरने वाले अन्य टुकड़ों के उस इलाके में गिरने से यह घटना हुई.
इस हमले में कम संख्या में मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक में क्लस्टर बम का वॉरहेड लगा था, जिसके कारण मध्य और उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में सायरन बज उठे.
एक और तेल अवीव में दो लोग घायल हो गए. 40 साल की एक महिला को मिसाइल के छर्रे लगे और 26 साल का एक युवक धमाके की चपेट में आ गया. यह घटना तब हुई जब क्लस्टर बम का वॉरहेड ले जा रही एक बैलिस्टिक मिसाइल ने एक बड़े इलाके में छोटे-छोटे बम बिखेर दिए, इससे काफी नुकसान हुआ.