scorecardresearch
 

UN में PAK ने अलापा कश्मीर राग, भारत बोला- आतंकियों को संरक्षण देकर करते हैं मानवाधिकारों का नाटक

पाकिस्तान ने मानवाधिकारों पर हो रही बहस के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया. इस पर जवाब देते हुए भारत ने कहा कि 'पाकिस्तान ऐसा देश है जहां आतंकवाद की नीति का पालन किया जा रहा है, आतंकवादियों को संरक्षण, पनाह दी जा रही है.

Advertisement
X
सैयद अकबरुद्दीन
सैयद अकबरुद्दीन

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकारों पर हो रही बहस के दौरान भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि आज से पहले भी इस मंच का गलत इस्तेमाल हुआ है और यह हमेशा पाकिस्तान ने किया है.

पाकिस्तान ने मानवाधिकारों पर हो रही बहस के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया. इस पर जवाब देते हुए भारत ने कहा कि 'पाकिस्तान ऐसा देश है जहां आतंकवाद की नीति का पालन किया जा रहा है, , पनाह दी जा रही है.  इनमें वे भी शामिल हैं जिन्हें खुद संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया है.' भारत की तरफ से सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकारों का समर्थन करने का नाटक भर करता है.

मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब
अकबरुद्दीन ने कहा कि वही देश है जिसका मानवाधिकारों के मामले में हमेशा से ट्रैक रिकॉर्ड खराब रहा है. यही वजह है कि वह संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद की सदस्यता हासिल नहीं कर सका. पाकिस्तान ने आज या इससे पहले कश्मीर को लेकर जो मुद्दे उठाए हैं, उस पर इस फोरम या संयुक्त राष्ट्र में कहीं भी चर्चा करने का कोई अर्थ नहीं है.

Advertisement

भारत लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध
अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत पूरी तरह से सहिष्णु देश है, भारत कानून, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है. मानवाधिकारों की रक्षा करना हमारे सिद्धांतों में रहा है और हम इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement