प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर गुरुवार को ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने सदस्य देशों के सामने कई अहम सुझाव रखे.
दस कदम: Ten Steps for the Future - PM proposes new initiatives for the family
— Vikas Swarup (@MEAIndia)
हर साल ब्रिक्स ट्रेड फेयर का आयोजन हो मोदी ने सुझाव दिया कि कृषि रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाए, जो दुनिया के लिए बड़ा उपहार होगा. हर साल ब्रिक्स ट्रेड फेयर का आयोजन करने का भी सुझाव दिया और योग दिवस के सफल आयोजन में शामिल होने के लिए सभी सदस्य देशों का आभार जताया.
PM expresses confidence that BRICS nations can play a major role in mitigating global challenges.
— PMO India (@PMOIndia)
गरीबी मुख्य एजेंडा हो ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के लिए गरीबी मुख्य एजेंडा होना चाहिए और गरीबी निवारण मुख्य मुद्दा होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अतिरिक्त खाद्यान्न जुटाकर खाद्यान्न की कमी वाले देशों में भेजा जाए, ताकि किसी को भी अनाज की कमी से न जूझना पड़े. प्रधानमंत्री ने सभी ब्रिक्स देशों से सहयोग बढ़ाने की अपील भी की.
India- Iran friendship discussed at the meeting between PM and President of Iran, .
— PMO India (@PMOIndia)
ईरान के राष्ट्रपति से की मुलाकात ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री ने आज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की और द्विपक्षीय और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. रूहानी के साथ हाथ मिलाते मोदी की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच बैठक के दौरान भारत-ईरान मित्रता के बारे में चर्चा हुई. पिछले वर्ष मई में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है.