scorecardresearch
 

जर्मनी की मदद से मारा गया था लादेन

ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में खोजने और अमेरिकी सील द्वारा उसे मार गिराने की घटना को लगभग सभी जानते हैं. फिल्म भी बन चुकी है. लेकिन एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस मिशन में जर्मनी की खुफिया एजेंसी बीएनडी ने अमेरिकी एजेंसी सीआईए की मदद की थी.

Advertisement
X
Germany spy agency BND helped Americans in tracking down Osama bin Laden in Pakistan
Germany spy agency BND helped Americans in tracking down Osama bin Laden in Pakistan

ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में खोजने और द्वारा उसे मार गिराने की घटना को लगभग सभी जानते हैं. फिल्म भी बन चुकी है, लेकिन एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस मिशन में जर्मनी की खुफिया एजेंसी बीएनडी (Bundesnachrichtendienst) ने अमेरिकी एजेंसी सीआईए की मदद की थी.

जर्मनी की इंटरनेशनल रेडियो डॉयचे वैले ने के हवाले से यह बताया कि जर्मनी की खुफिया एजेंसी बीएनडी ने ही सीआईए को यह बताया था कि लादेन पाकिस्तान में छुपा है. साथ ही यह जानकारी भी दी थी कि उसके पाकिस्तान में छुपे होने की बात सुरक्षा अधिकारियों को भी पता है.

रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि ने उत्तरी पाकिस्तान से आने-जाने वाले फोन और इमेल को ट्रैक करने के लिए बाड ऐबलिंग शहर में अपना ठिकाना बनाया था. आपको बता दें कि 2 मई 2011 को में अमेरिकी सील ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था.

Advertisement
Advertisement