scorecardresearch
 

भूकंप पीड़ितों को मिलवा रहा है फेसबुक

नेपाल में पिछले सप्ताह आए भूकंप में 70 लाख लोगों ने दुनियाभर में रह रहे अपने 15 करोड़ परिजनों और मित्रों तक पहुंचने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

नेपाल में पिछले सप्ताह आए भूकंप में 70 लाख लोगों ने रहे अपने 15 करोड़ परिजनों और मित्रों तक पहुंचने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया है.

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट ने केवल दो दिनों में भूकंप पीड़ितों के लिए एक करोड़ डॉलर की सहायता राशि जुटा ली है. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'हमने 'सेफ्टी चेक' फीचर शुरू किया था और इलाके में 70 लाख से अधिक लोगों ने स्वयं को किया है.'

इसके अलावा फेसबुक ने लोगों को स्थानीय राहत कार्यो का समर्थन करने का विकल्प दिया था और केवल दो दिनों में पांच लाख लोगों ने दान दिया और हमने राहत कार्यो का के लिए 1 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इसके अलावा फेसबुक प्रभावित क्षेत्रों की मदद करने के लिए 20 लाख डॉलर की सहायता देगा.

जुकरबर्ग ने कहा, 'कठिन समय में पीड़ितों की सहायता के आते लोगों को देखना प्रेरणादायी है.'

इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement