scorecardresearch
 

‘सिक्योरिटी से समझौता नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम- बॉलरूम निर्माण में देरी बर्दाश्त करूंगा

व्हाइट हाउस में हुई घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि लंबे समय से जिस सुरक्षित बॉलरूम की मांग की जा रही थी, वह कितना जरूरी है.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बॉलरूम रोक सकता था बड़ा खतरा (Photo: White House)
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बॉलरूम रोक सकता था बड़ा खतरा (Photo: White House)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस के मैदान पर एक सुरक्षित बॉलरूम यानी बड़ा कार्यक्रम हॉल बनाने की जोरदार वकालत की है. उन्होंने कहा कि पिछली रात जो घटना हुई वो इस बात का सबूत है कि ये बॉलरूम क्यों जरूरी है. साथ ही उन्होंने उस मुकदमे पर भी गुस्सा जताया जो इस निर्माण को रोकने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि ये काम तय समय से पहले और बजट के अंदर चल रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस के मैदान पर एक बड़ा, सुरक्षित और शानदार बॉलरूम बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक पिछले 150 सालों से हर राष्ट्रपति इसकी मांग करता रहा है. सेना, सीक्रेट सर्विस और कानून लागू करने वाली एजेंसियां भी इसकी जरूरत महसूस करती रही हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि इस बॉलरूम में सुरक्षा के सबसे ऊंचे स्तर के इंतजाम होंगे. इसे 'मिलिट्री टॉप सीक्रेट बॉलरूम' कहा जा रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये व्हाइट हाउस के गेट के अंदर होगा यानी दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत के परिसर में.

बाहरी होटलों की क्या दिक्कत है?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब कार्यक्रम बाहरी होटलों में होते हैं तो वहां ऊपरी मंजिलों पर अनजान और बिना जांचे लोग होते हैं. शनिवार रात जो हुआ उसमें भी ऊपर से लोगों के घुस आने जैसी स्थिति बनी. अगर कार्यक्रम व्हाइट हाउस के अपने बॉलरूम में होता तो ऐसा होना नामुमकिन होता.

Advertisement

मुकदमे पर ट्रंप का क्या कहना है?

इस बॉलरूम के निर्माण को लेकर एक महिला ने मुकदमा दायर किया है. ट्रंप ने इसे 'हास्यास्पद मुकदमा' बताया. उन्होंने कहा कि वो महिला अपने कुत्ते को घुमाते हुए निकलती है और उसने ये केस किया है. ट्रंप का कहना है कि उस महिला को इस मामले में मुकदमा करने का कोई कानूनी हक नहीं है. उन्होंने मांग की कि ये मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए और निर्माण कार्य में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'मैं ही टारगेट था', व्हाइट हाउस शूटिंग पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ये पहली बार नहीं है!

निर्माण कार्य कैसा चल रहा है?

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ये बॉलरूम बजट के अंदर बन रहा है और तय समय से काफी आगे चल रहा है. यानी पैसे भी नहीं बढ़े और काम भी जल्दी हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये जितनी जल्दी बन जाए उतना बेहतर है.

पिछली रात क्या हुआ था?

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में 'पिछली रात की घटना' का जिक्र किया. ये घटना व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स डिनर से जुड़ी है जो वॉशिंगटन में एक बड़े होटल में हो रही थी. उस डिनर हॉल में गोलीबारी हुई थी. इस डिनर में मीडियाकर्मी, सरकारी अधिकारी और अन्य बड़े लोग होते हैं. चूंकि ये कार्यक्रम व्हाइट हाउस के बाहर एक बाहरी होटल में था, इसलिए सुरक्षा उतनी मजबूत नहीं थी जितनी व्हाइट हाउस के अंदर होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement