scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 2 दिसंबर 2023: मेष वालों को मिल सकती है सफलता, जानें टैरो कार्ड्स से वृषभ मिथुन का हाल

Dainik Tarot Rashifal: मेष वाले सलाह का अनुसरण करके सरलता से अपने पथ पर चलते हुए सफलता के पास पहुंच जाएंगे. इन कठिन परिस्थितियों में रहते हुए आपका मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित हो गया है. आप योग और प्राणायाम का सहारा लेकर अपनी मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement
X
मेष, वृषभ, मिथुन का दैनिक टैरो राशिफल
मेष, वृषभ, मिथुन का दैनिक टैरो राशिफल

मेष (Aries):-
Cards:- The Hierophant

आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहा है. कुछ ऐसी नकारात्मक परिस्थितियां हैं जिससे आप खुद को हारा हुआ महसूस कर रहे थे. अब उनसे बाहर निकलने का मार्ग आपके सामने आ रहा है. किसी गुरु समान इंसान या बड़े बुजुर्ग की सहायता से आप उन परिस्थितियों से खुद को सुगमता से बाहर निकाल लेंगे. आप थोड़ा पथ भटक गए हैं. आप समझ नहीं पा रहे हैं किस तरह आप अपने आप को संतुलित बनाकर अपने कार्यों को आगे बढ़ने का प्रयास करें. किसी गुरु की सलाह आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगी. आप उनकी सलाह का अनुसरण करके सरलता से अपने पथ पर चलते हुए सफलता के पास पहुंच जाएंगे. इन कठिन परिस्थितियों में रहते हुए आपका मन आध्यात्म के प्रति आकर्षित हो गया है. आप योग और प्राणायाम का सहारा लेकर अपनी मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. साथ ही आप ध्यान करके खुद को मानसिक रूप से और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे.

Advertisement

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Magician

आप किसी की भी समस्या का समाधान बहुत आसानी से कर लेते हैं. आपका व्यक्तित्व बहुत रहस्यमयी है. आप किसी नए कार्य की शुरुआत शीघ्र करने जा रहे हैं. अगर आप किसी के साथ साझेदारी में मिलकर इस कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको सतर्कता बरतते हुए उस व्यक्ति के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां प्राप्त करनी चाहिए. जिससे आगे चलकर आप लोगों की साझेदारी में कोई परेशानी उत्पन्न ना हो. कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है. अगर आप किसी कार्य को करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं तो आप उस कार्य के जरूरी सभी पक्षों को एक बार अच्छे से समझ लीजिए. ताकि उस कार्य को पूर्ण करते समय आपको किसी भी तरह की रुकावट का सामना न करना पड़े. शीघ्र ही आप किसी जश्ने की तैयारी करते हुए नजर आएंगे. यह जश्न किसी नई नौकरी का समाचार या नौकरी में मनचाही पदोन्नति को लेकर भी हो सकता है.

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Two of swords

अभी आप दुविधा की स्थिति में है. किसी कार्य को करने या ना करने का निर्णय आपके लिए दुविधा उत्पन्न कर रहा है. आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आप कार्य को शुरू करने के लिए क्या निर्णय लें. आपको सलाह दी जाती है कि अभी आप थोड़ा रुक जाएं और अच्छे से सोच विचार कर इस कार्य के सभी पक्षों का अवलोकन करें. साथ ही कार्य में सफलता मिलने की संभावना पर भी ध्यान दें. कभी-कभी हम किसी कार्य को लेकर इतने उत्साहित हो जाते हैं कि हम बहुत सी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में जब उस कार्य में हमें मनचाही सफलता नहीं मिलती है. तब हमें एहसास होता है कि अगर हमने सभी जरूरी बातों को ध्यान रखते हुए इस कार्य को करने का प्रयास किया होता तो शायद सफलता और अच्छी प्राप्त होती.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement