scorecardresearch
 

कुछ सेकंड में मचा मौत का तांडव, कोयला खदान में जहरीली गैस से 82 की दर्दनाक मौत

चीन के शांग्सी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं. हादसे के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

Advertisement
X
चीन के कोयला खदा में गैस धमाका हुआ है. (Credits: सांकेतिक/File Photo)
चीन के कोयला खदा में गैस धमाका हुआ है. (Credits: सांकेतिक/File Photo)

चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं. हादसे के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक यह विस्फोट शुक्रवार रात चांगझी शहर स्थित ल्यूशेन्यू कोयला खदान में हुआ. उस समय खदान के अंदर कमोबेश 250 मजदूर काम कर रहे थे. धमाका स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:30 बजे हुआ.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में सात चीनी अधिकारियों पर केस, शिपिंग कंटेनर की कीमतें बढ़ाने के लिए साजिश का है आरोप

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, हादसे के बाद खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर बेहद खतरनाक पाया गया. यह गैस बेहद जहरीली होती है और बिना गंध के तेजी से लोगों की जान ले सकती है.

शनिवार सुबह तक दर्जनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. राहत और बचाव टीम लगातार अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: '9500 मील दूर जाकर चीन से नहीं लड़नी जंग...', ट्रंप ने ताइवान को बताया अमेरिका के लिए समस्या

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन में हरसंभव कोशिश करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस हादसे से सबक लिया जाए और कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाए ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसे रोके जा सकें.

फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती रिपोर्ट में गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र माना जाता है. यहां पहले भी कई खदान हादसे हो चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement