scorecardresearch
 

10 लाख रुपये तक में बिक रही है चार्ली एब्दो की मैगजीन

आतंकी हमले के बाद चार्ली एब्दो मैगजीन एक बार फिर से अपनी व्यंग्यात्मक शैली के साथ प्रकाशित हुई है. मैगजीन ने आतंकी हमले के विरोध में नए कवर पेज पर मोहम्मद पैगंबर का कार्टून छापा है. चार्ली एब्दो मैगजीन की मांग इतनी है कि ई-बे साइट पर चार्ली एब्दो का नया एडिशन करीब 10,93,860 रुपये तक में मिल रही है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से अपनी व्यंग्यात्मक शैली के साथ प्रकाशित हुई है. मैगजीन ने आतंकी हमले के विरोध में नए कवर पेज पर पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापा है. चार्ली एब्दो मैगजीन की मांग इतनी है कि ई-बे साइट पर चार्ली एब्दो का नया एडिशन करीब 10,93,860 रुपये तक में मिल रहा है.

चार्ली एब्दो की यह मैगजीन इसी बुधवार से बाजार में उपलब्ध है. महंगी कीमतों के बावजूद साइट पर मैगजीन को काफी खरीदा जा रहा है. साइट ने तत्काल मैगजीन को खरीदने की चाहत रखने वाले एक शख्स को 10 लाख 93 हजार रुपये में मैगजीन बेची है. हालांकि इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि मैगजीन बाजार में उपलब्ध नहीं है या उसे मुनाफा कमाने के लिए दबाया जा रहा है.

पेरिस के कुछ मीडिया हाउस ज्यादा दाम में मैगजीन बेचने का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement