बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर में शुक्रवार (27 फरवरी) को बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग जख्मी हो गए.
दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये विमान नए बैंक नोटों को देश के अन्य हिस्सों में लेकर जा रही था, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर नोट बिखर गए हैं. हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
स्थानीय मीडिया (एल डेबर, यूनिटेल) के अनुसार, ये हादसा शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़कर हाईवे पर जा गिरा. विमान कई कारों और वाहनों से टकराया, जिससे कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमान नए बैंक नोट्स (मुद्रा) को देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहा था.
हादसे में जख्मी लोगों की हालत गंभीर
इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बोलीवियन पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. विमान में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बोलीवियन एयरफोर्स या सरकार की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन एल अल्टो एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.