scorecardresearch
 

'देखना आज ईरान के साथ क्या होता है...', युद्ध के बीच ट्रंप की नई धमकी

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर तीखा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान के सैन्य ढांचे को पूरी तरह तबाह कर रहा है और उसके नेता भी खत्म किए जा चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अपार सैन्य ताकत है और दुनिया जल्द ही देखेगी कि ईरान के साथ क्या होता है.

Advertisement
X
राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ईरान को नई धमकियां दे रहे हैं. (Photo- ITG)
राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ईरान को नई धमकियां दे रहे हैं. (Photo- ITG)

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ईरान के "आतंकी शासन" को सैन्य और आर्थिक रूप से पूरी तरह खत्म कर रहा है. इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा, "देखना आज इन दरिंदों का क्या होता है."

ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें, ड्रोन और अन्य सैन्य संसाधन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं. ट्रंप ने यह भी लिखा कि ईरान के कई बड़े नेता भी मारे जा चुके हैं और अमेरिका के पास अपार सैन्य ताकत, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है.

यह भी पढ़ें: ईरान ये जंग नहीं हारेगा, क्योंकि...', US-इजरायल को तेहरान कैसे दे रहा टक्कर? एक्सपर्ट ने बताया

अपने पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दुनिया को आज देखना चाहिए कि (इन दरिंदों) ईरान के साथ क्या होने वाला है. उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐसे शासन को खत्म करना उनके लिए "सम्मान की बात" है.

Advertisement

हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो किसी भी समय इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं. उनके मुताबिक अमेरिका ने तय समय से पहले ही ईरान को काफी नुकसान पहुंचा दिया है.

इसी दौरान इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. उनके अनुसार इस अभियान की कोई तय समय सीमा नहीं है.

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा पहला तेल टैंकर, भारत के लिए राहत की खबर- VIDEO

उधर ईरान की तरफ से भी बयान सामने आया है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल युद्ध खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ शर्तें माननी होंगी. इनमें हमलों से हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य में दोबारा हमला न करने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी शामिल है.

इस बीच अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने भी स्वीकार किया है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह युद्ध आखिर कैसे खत्म होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों पक्षों के सख्त बयानों से यह साफ है कि संघर्ष अभी खत्म होने से काफी दूर है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या कूटनीतिक बातचीत के जरिए हालात को शांत किया जा सकता है या युद्ध और लंबा खिंच सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement