scorecardresearch
 

पढ़ें क्या हैं 1 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका और दुनिया की बड़ी खबरें

1 नवंबर 2023 के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये तमाम खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...

Advertisement
X
देश-दुनिया की 1 नवंबर 2023 की बड़ी खबरें.
देश-दुनिया की 1 नवंबर 2023 की बड़ी खबरें.

अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला हुआ है. वहीं, हमास ने इजरायल को 7 अक्टूबर जैसा कत्लेआम फिर करने की धमकी दी है. जबकि, भारत में सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिक विवाह पर आए फैसले को लेकर रिव्यू पिटीशन दाखिल की गई है. 1 नवंबर के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...  

अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...

1. बाइडेन-जिनपिंग में मुलाकात जल्द

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं. 14 नवंबर को बाइडेन सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं, जहां वो 21वीं एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन की मेजबानी करेंगे. इसी दौरान बाइडेन और जिनपिंग में मुलाकात हो सकती है.

2. भारतीय छात्र पर हमला, अस्पताल में भर्ती

अमेरिका के इंडियाना में 24 साल के भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है. इंडियाना के एक पब्लिक जिम में भारतीय छात्र पी. वरुण राज पर चाकू से हमला किया गया. वरुण की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने 24 साल के जॉर्डन अंद्रादे को गिरफ्तार किया है. फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ सकी है.

3. 20 साल में पहली बार बढ़ी शिशु मृत्यु दर

Advertisement

अमेरिका में पहली बार शिशु मृत्यु दर बढ़ी है. 2021 की तुलना में 2022 में शिशु मृत्यु दर 3 फीसदी तक बढ़ गई है. नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टेटिक्स की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 बच्चों पर 5.60 हो गई. 2022 में 20,538 शिशुओं की मौत हो गई.

4. मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने भेजे अतिरिक्त सैनिक

इजरायल और हमास में जंग के कारण मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका मध्य पूर्व में सैनिक बढ़ाने जा रहा है. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि मध्य पूर्व में 300 सैनिक और तैनात किए जाएंगे. 

5. ट्रम्प के बेटे की आज कोर्ट में गवाही

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर न्यूयॉर्क कोर्ट में गवाही देंगे. यह मामला 25 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार से जुड़े कारोबारों के जरिए पैसों की हेराफेरी की थी.

दुनिया की 5 बड़ी खबरें...

1. हमास ने इजरायल को फिर दी धमकी

हमास ने इजरायल को 7 अक्टूबर जैसा हमला करने की धमकी दी है. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी गाजी अहमद ने कहा कि इजरायल का नामोनिशान मिटने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. गाजी ने कहा, सात अक्टूबर का हमला तो सिर्फ शुरुआत है. हम दूसरा, तीसरा और चौथा हमला भी करेंगे क्योंकि हमारे पास इच्छाशक्ति है और लड़ने की क्षमता है. 

Advertisement

2. शेख हसीना की बेटी ने जीता WHO का चुनाव

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र को लीड करने के लिए नॉमिनेट किया गया है. WHO दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र ऑफिस के अनुसार साइमा वाज़ेद को अगले साल में शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में 8 वोट मिले हैं. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को महज 2 वोट मिले.

3. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मिले जयशंकर

विदेश मंत्री जयशंकर ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की. उनके अलावा उन्होंने पुर्तगाल के कई सीनियर अधिकारियों के साथ भी बैठक की. इस दौरान जयशंकर ने डिफेंस, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, टूरिज्म और एयर कनेक्टिविटी जैसे तमाम क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने पर चर्चा की.

4. कर्ज के लिए PAK ने IMF से शुरू की बातचीत

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बातचीत शुरू करने जा रहा है. आईएमएफ से पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का कर्ज मिलने वाला है. इसी कर्ज की दूसरी किश्त 71 करोड़ डॉलर के लिए पाकिस्तान ने बातचीत करेगा.

5. इजरायल में भारतवंशी सैनिक की मौत

हमास के साथ जारी जंग में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की भी मौत हो गई है. डीमोना के मेयर बेनी बिटन ने बताया कि 20 वर्षीय हालेल सोलोमोन की मौत की जानकारी दी. सोलोमोन गाजा में लड़ाई लड़ रहे थे. 

Advertisement

भारत की 5 बड़ी खबरें...

1. समलैंगिक विवाह पर रिव्यू पिटीशन दायर

समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती मिल गई है. इस फैसले को लेकर अदालत में रिव्यू पिटीशन दाखिल हुई है. 17 अक्टूबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने सेम सेक्स मैरिज पर फैसला सुनाया था. इसमें सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया गया था. कोर्ट ने कहा था कि इसे मान्यता देना संसद का काम है.

2. महाराष्ट्रः संभाजीनगर जिले के 48 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

महाराष्ट्र में मराठा कोटे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है. इस बीच छत्रपति संभाजीनगर जिले में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. छत्रपति संभाजीनगर जिले के ज्यादातर हिस्सों में ये इंटरनेट बंदी लागू रहेगी. प्रशासन ने बताया है कि मराठा कोटे को जो प्रदर्शन हो रहा है, उस बीच फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए ऐसा किया गया है.

3. चुनावी बॉन्ड में गोपनीयता चयनात्मकः सीजेआई

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भी इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की कानूनी वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डीवाी चंद्रचूड़ ने अपनी टिप्पणी में कहा, 'चुनावी बॉन्ड चयनात्मक गोपनीयता (Selective Anonymity) प्रदान करते हैं, क्योंकि इनकी खरीददारी से संबंधित रिकॉर्ड भारतीय स्टेट बैंक के पास उपलब्ध हैं और जांच एजेंसियों तक पहुंच सकते हैं.'

Advertisement

4. नरेश गोयल की 538 करोड़ की संपत्ति जब्त

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. ईडी ने नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली. गोयल को 1 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर 538 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. 

5. घुसपैठ कर रहे 6 बांग्लादेशी पकड़े गए

भारत में घुसपैठ कर रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम नील इस्लाम, रतन रबिदास, जोनी मियां, सिफत मियां, मेहेदी जसन और स्वपन मियां हैं. इन्हें अगरतला के एमबीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement